ट्रेंडिंग

Viral Video : मनीष पॉल ने खुलेआम मलाइका अरोड़ा की चाल का उड़ाया मजाक, बोली एक बार फिर से चलना

Editor
13 Sep 2022 2:35 PM GMT
Viral Video : मनीष पॉल ने खुलेआम मलाइका अरोड़ा की चाल का उड़ाया मजाक, बोली एक बार फिर से चलना
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग उनकी वॉक का मजाक जरूर बनाते हैं।

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग उनकी वॉक का मजाक जरूर बनाते हैं। मलाइका के चाल की चर्चा इस बार फिल्मफेयर में भी देखने को मिली।

इन दिनों सोशल मीडिया पर हर जगह फिल्मफेयर के वीडियो छाए हुए हैं। ऐसे में एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शो के होस्ट मनीष पॉल मलाइका अरोड़ा के चाल की नकल करते दिखाई दिए। इस वीडियो में शो के होस्ट मनीष पॉल सितारों से मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान वे मलाइका से भी बात करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, वे उनकी वॉक की भी नकल उतारते हुए दिखते हैं। जब मनीष पॉल मलाइका के वॉक की नकल उतारते हैं तो बाकी लोगों के साथ-साथ खुद मलाइका भी हंस पड़ती हैं।

इस वीडियो को फिल्मेफेयर के पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा काफी हॉट लग रही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बोल्ड मेकअप किया है और हेयर स्टाइल में पोनीटेल बनाई है। इस लुक में मलाइका अरोड़ा स्टनिंग लग रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि मनीष पॉल मलाइका से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। बात करते हुए मनीष मलाइका से पूछते हैं कि ‘क्या आपने कभी गोल्फ खेला है?’ मलाइका जवाब में ना कहती हैं। तभी मनीष मलाइका से कहती हैं कि ‘कब से गोल्फ का मैदान आपका इंतजार कर रहा है।

ये कहते हुए मनीष मलाइका की चाल की नकल उतारते हैं। इसके बाद मलाइका मनीष से कहती हैं- ‘दोबारा दिखाइए।’ मनीष फिर से मलाइका की चाल की नकल उतारते हैं। ये देख मलाइका और आसपास मौजूद सभी सितारे जोर-जोर से हंसने लगते हैं। एक्ट्रेस की ये वीडियो यूजर खूब शेयर और लाइक्स कर रहे है। वहीं कुछ लोग कमैंट्स भी कर रहे है।

Next Story