Khesari Lal Yadav को अपने हाथों से खाना खिलाती दिखी Amrapali, याद आया पिछले जन्म का प्यार

खेसारी लाल इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारों में से एक हैं। उनकी पॉपुलैरिटी और स्टारडम किसी से छुपा हुआ नहीं है। खेसारी भले ही आज के समय में बड़े स्टार बन गए हैं और उन्हें भारत में ही नहीं बल्कि उनकी आवाज को विदेश में भी पसंद किया जाता है।
लेकिन, उन्होंने अपनी जिंदगी में कम मुसीबतों का सामना नहीं किया है। खेसारी लाल यादव ने बेहद ही गरीबी के दिन देखे हैं। हालांकि, उन्हें बचपन से ही सिंगिंग का बड़ा क्रेज था। आज खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।
इसी बीच खेसारी लाल यादव की फिल्म आशिकी (bhojpuri film Aashiqui) का एक गाना ‘पिछला जनम’ (Pichla Janam) सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के संग भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली नजर आ रही हैं।
गाने के वीडियो को खेसारी और आम्रपाली दुबे (amrapali dubey Song) पर फिल्माया गया है।फिल्म में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काव्या सिंह, कुणाल सिंह, प्रकाश जैश, श्रुति राव अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आई हैं। इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखें हैं, जबकि गाने को म्यूजिक दिया है ओम झा ने। गाने को प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
23 अप्रैल 2022 के दिन रिलीज किये गए इस गाने को अभी तक 28,40,140 से अधिक बार देखा जा चुका है।गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं खेसारी लाल यादव अपने घर का खर्च चलाने के लिए मजदूरी करते हैं, ताकि वो अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा दे सके। आम्रपाली और खेसारी की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।