Khesari Lal Yadav ने Priyanka Singh संग की सारी हदे पार, वीडियो ने मचाया बवाल

नई दिल्ली, 12 सितम्बर , 2023 : भोजपुरी सिंगर (Bhojpuri Singer) और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हमेशा ही चर्चा का विषय बनते हैं। उनके एक के बाद एक कई गाने रिलीज हुए हैं जो लोगों को बहुत पसंद आते है। उनके गाने आए दिन ही इंटरनेट पर भी खूब वायरल होते है।
अब सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) ‘परिकल बिलईया’ (Parikal Bilaiya) वायरल हो रहा है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘परिकल बिलईया’ रिलीज हुआ है। ये खेसारी की दीवानगी ही है कि यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 316,807 व्यूज मिल चुके हैं।
ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है।भोजपुरी गाना ‘परिकल बिलईया’ खेसारी लाल यादव की फिल्म राजा की आयगी बारात से लिया गया है। फिल्म में उनके साथ सुदीक्षा झा, सन्युक्ता रॉय जैसी एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं।
उनके इस गाने का म्यूजिक दिया है ओम झा ने और गाने के लेख लिखे है उमा लाल यादव ने। खेसारी के साथ इस गाने को प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने अपनी आवाज़ दी हैं।इस गाने को 7 मई 2023 को अपलोड किया गया था।
यह गाना अब खूब वायरल हो रहा है, सुना जा रहा है। खेसारी लाल यादव और सुदीक्षा झा को देखकर लोग भी हैरान है। इस गाने के अंदर दोनों ने खूब धमाल मचाया हुआ है। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।
गाने में उनके रोमांस को देखकर लोग भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और बेकाबू हुए जा रहे हैं।इस फिल्म राजा की आयेगी बारात (Raja Ki Aayegi Baaraat) में Khesari Lal Yadav, Sudiksha Jha, Sanyukta Roy, Sanjay Pandey, Anup Arora, Amit Shukla, Pappu Yadav, Deepak Sinha, Sanjay Verma, Vina Pandey, Manoj Singh मुख्य भूमिका में हैं। वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट किया है Lal Babu Pandit ने।