Yamini Singh के साथ Nirahua ने किया लिपलॉक, देसी रोमांस वीडियो हुआ वायरल

गाने के अंदर देखा जा सकता है कि यह दोनों ही समुद्र बीच पर हैं और फिर दोनों के रोमांस की शुरुआत होती है। दोनों ही लोकेशन बदल बदल कर रोमांस कर रहे हैं।
Yamini Singh के साथ Nirahua ने किया लिपलॉक, देसी रोमांस वीडियो हुआ वायरल 

नई दिल्ली, 18 सितम्बर, 2023 : भोजपुरी कलाकार इन दोनों काफी तेजी से मशहूर हो रहे हैं। वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी काफी मशहूर है। दोनों को रोमांस लोगों को काफी पसंद आता है।

जब भी दोनों की कोई एल्बम या वीडियो सामने आती है तो उसे देखकर ऐसा नहीं लगता है कि यह दोनों ड्रामा कर रहे हैं। दोनों के रोमांस को देखने के बाद ऐसा लगता है दोनों ही रियल लाइफ पति पत्नी है। अब निरहुआ आम्रपाली दुबे को भूल चुके हैं और वह भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh) के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।

यामिनी सिंह के साथ खेसारी लाल यादव बेहद ही रोमांटिक नजर आ रहे हैं।गाने के अंदर देखा जा सकता है कि यह दोनों ही समुद्र बीच पर हैं और फिर दोनों के रोमांस की शुरुआत होती है। दोनों ही लोकेशन बदल बदल कर रोमांस कर रहे हैं।

गाने में देखा जा सकता है कि दिनेश लाल यादव ने डेनिम कलर की जैकेट पहनी है वही यामिनी सिंह येलो कलर के कपड़ों में नजर आ रही है।यामिनी सिंह अपनी अदाओं से निरहुआ को रिझाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है।

वायरल होने वाले जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है थोड़ी है शर्मीली। यह गाना भोजपुरी म्यूजिक चैनल भोजपुरी एचडी फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। इस गाने को अब तक 47 लाख लोगों ने देख लिया है और हजारों की संख्या में गाने को लाइक भी किया गया है।

यह गाना 17 जनवरी 2022 को पोस्ट किया गया था। यह गाना दिनेश लाल यादव निरहुआ की ही फिल्म से लिया गया है जो की एक हिट फिल्म थी। इस गाने को देखने के बाद आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।

Share this story

Around The Web