अक्षरा सिंह को किस करते नज़र आये पवन सिंह, वीडियो देख मच गया बवाल

Pawan Singh – Akshara Singh Romance Video : आज भी भोजपुरी दर्शक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और पवन सिंह (Pawan Singh) की ऑनस्क्रीन जोड़ी को एक साथ देखना बेहद पसंद करते हैं।
हालांकि, पवन सिंह और अक्षरा सिंह को एक साथ नजर आये काफी लंबा वक्त हो गया है। इन दोनों की लड़ाई किसी से छुपी हुई नहीं है, बल्कि इनके बीच क्या कुछ चल रहा है ये जग जाहिर है।यह सब जानते हैं कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म के ऐसे अभिनेता हैं, जिनका नाम पिछले कुछ सालों में कई विवादों में रहा है।
उनके बीच सबसे उल्लेखनीय विवादों में से एक 2018 में हुआ जब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर उनके बारे में अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। तब से, दोनों अभिनेताओं ने किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है और उनका रिश्ता तनावपूर्ण बना हुआ है।
हालांकि, पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में काम करना जारी रखा है और अलग – अलग स्टार्स के साथ कई सुपरहिट फिल्में भी दे रहे हैं। इन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांटिक सॉन्ग ‘मार मार के नजरिया’ (Maar Maar Ke Najariya) दर्शको द्वारा एक बार फिर से पसंद किया जा रहा है।
गाने में एक्ट्रेस का बेहद बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है।अक्षरा ने गाने में अपने जबरदस्त डांस से अपने चाहने वालों को मदहोश कर दिया है। गाने में अक्षरा और पवन सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
अक्षरा सिंह का हॉट अंदाज उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है। फिल्म ‘त्रिदेव’ का सॉन्ग ‘मार मार के नजरिया’ को पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
गाने को अभी तक 11,891,508 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को खुद Pawan Singh ने गाया है, जबकि सॉन्ग के बोल Arun Bihari ने लिखा है और म्यूजिक Om Jha ने दिया है।