ऑटोमोबाइल

दो Ola स्कूटर्स के बराबर रेंज, 4 हजार की EMI पर खरीदें Komaki Electric Scooter

Ganga
19 March 2023 6:00 AM GMT
दो Ola स्कूटर्स के बराबर रेंज, 4 हजार की EMI पर खरीदें Komaki Electric Scooter
x
बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बहुत ही कंपटीशन है। आज अगर आप इसे खरीदने जाएंगे तो आपके पास ढेरों ऑप्शंस है।

Komaki LY Pro : बाजार में कई कंपनी आ गई है जो एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पेश कर रही हैं। इसमें कोमाकी का भी नाम है। यह कंपनी जबरदस्त रेंज के साथ अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लाते जा रही है।

अगर आपको बेहतरीन रेंज के साथ आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश है तो आज इस आर्टिकल में हम एक ऐसे ही इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बात करने वाले हैं।

Komaki LY Pro हाल ही में लॉन्च हुई एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 180 किलोमीटर का रेंज देती है। इसका सीधा मुकाबला Ola और Ather जैसी इलेक्ट्रिक स्कूटर से है। लेकिन रेंज के मामले में यह दोनों से काफी आगे है।

आपको बता दें कि इसका लुक और रेंज TVS IQube इलेक्ट्रिक स्कूटर से ज्यादा है। फीचर्स के मामले में यह सभी को टक्कर देती है। आज हम आपको इसके पूरी फाइनेंस डिटेल और फीचर्स की जानकारी देंगे।

Electric Scooter के स्पेसिफिकेशन

बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बहुत ही कंपटीशन है। आज अगर आप इसे खरीदने जाएंगे तो आपके पास ढेरों ऑप्शंस है। ऐसे में Komaki LY Pro का लांच होना सभी को चौका रहा है।

लेकिन फिर भी यह इस सेगमेंट में अपनी एक अलग जगह बना लेगी क्योंकि इसमें आपको सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर का रेंज मिलता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

Komaki LY Pro में डबल बैटरी दी गई है और सिंगल बैटरी से आपको 85 किलोमीटर का रेंज मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें टीएफटी स्क्रीन दिया गया है जिस पर आप मोबाइल के नोटिफिकेशंस भी पा सकते हैं। फीचर्स के मामले में भी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी एडवांस है।

Komaki LY Pro की कीमत और EMI प्लान

Komaki LY Pro की एक्स शोरूम कीमत ₹137500 रखी गई है। लेकिन फिलहाल यह आपको खरीदने को नहीं मिलेगी। कुछ समय इंतजार के बाद उसे ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इसकी कीमत अन्य स्कूटर्स जितनी ही है। लेकिन अगर आपको यह ज्यादा लग रहा है तो फिर डाउन पेमेंट पर भी इसे खरीदा जा सकता है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना चुके हैं तो ₹13700 का डाउन पेमेंट कर आप इसे 3 साल की लोन पर खरीद सकते हैं।

इस 3 साल के दौरान आपको हर महीने ₹3964 का EMI भरना होगा। इसके अलावा दिए गए लोन पर बैंक आपसे 10% का ब्याज दर लेने वाली है।

Next Story