ऑटोमोबाइल

इस Electric Bike में है गियर, स्पीड के साथ देगी 250 Km की रेंज, पढ़ें डिटेल

Ganga
19 March 2023 12:45 AM GMT
इस Electric Bike में है गियर, स्पीड के साथ देगी 250 Km की रेंज, पढ़ें डिटेल
x
इस बाइक के Matter Aera 5000 और Matter Aera 5000+ वेरिएंट की प्री बुकिंग भी कंपनी ने शुरू कर दी है।

Matter Aera Electric Bike : मैटर एनर्जी (Matter Energy) गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाले स्टार्टअप है। कंपनी ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक बाइक को देश के मार्केट में उतारा है।

इसका नाम Matter Aera है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक कहा जा रहा है। कंपनी ने इसे चार वेरिएंट्स क्रमशः Matter Aera 4000, Matter Aera 5000, Matter Aera 5000+ और Matter Aera 6000+ के साथ बाजार में लांच किया है।

इस बाइक के Matter Aera 5000 और Matter Aera 5000+ वेरिएंट की प्री बुकिंग भी कंपनी ने शुरू कर दी है। इसकी बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाके की जा सकती है।

अगर इस इलेक्ट्रिक बाइक को मार्च तक बुक किया जाता है तो इसकी डिलीवरी अप्रैल या मई महीने में मिल सकती है। इस बाइक पर 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस, 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और एमसी/लेबर कवरेज भी कंपनी उपलब्ध करा रही है।

Matter Aera का दमादर बैटरी पैक

इस बाइक में कंपनी ने लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित 5 kWh और 6 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक लगाया है। इस बाइक के बैटरी को नॉर्मल चार्जर का उपयोग करके महज 5 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं।

वहीं फास्ट चार्जर से इसके बैटरी पैक को चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है। Matter Aera 5000 और Matter Aera 5000+ बाइक में कंपनी ने 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। इन दोनों मॉडल्स की रेंज 125 किलोमीटर रखी गई है।

वहीं Matter Aera 6000+ में आपको 150 किलोमीटर तक की रेंज कंपनी ऑफर करती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक महज 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 6 सेकंड में हासिल करने में सक्षम है।

बेहतर सेफ्टी के लिए इस इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही फ्रंट और रियर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन उपलब्ध कराती है।

इस इलेक्ट्रिक बाइक की देश के मार्केट में एक्सशोरूम कीमत 1,43,999 रुप से शुरू होती है।वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,53,999 रुपये तक जाती है।

Next Story