मनोरंजन

विक्रम गोखले के निधन की उडी थी अफवाह, डॉक्टरों ने अब दिया उनकी सेहत पर अपडेट

Harpreet । DHNN
25 Nov 2022 8:57 AM GMT
विक्रम गोखले के निधन की उडी थी अफवाह, डॉक्टरों ने अब दिया उनकी सेहत पर अपडेट
x
Vikram Gokhale Health Update: विक्रम गोखले के निधन की अफवाह से सिनेप्रेमी दुखी हो गए थे। अब उनके लिए राहतभरी खबर है। डॉक्टर्स ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। उनका वेंटिलेटर हट सकता है।

सीनियर एक्टर विक्रम गोखले की हालत में धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है। बीते 48 घंटों से उनकी हालत क्रिटिकल थी। दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के पीआरओ डॉ. शिरीष यादकीकर ने बताया, अभिनेता की सेहत में धीरे-धीरे लेकिन लगातार सुधार हो रहा है।

बता दें कि बीते दिनों विक्रम के निधन की अफवाह उड़ गई थी। इसके बाद अजय देवगन, अनुपम खेर सहित कई सिलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दे डाली थी। इसके बाद उनके परिवार की तरफ से इन खबरों को गलत बताया गया।

सुधर रही है तबीयत

अस्पताल ने एक स्टेटमेंट जारी करके बताया, वह अपनी आंखें खोल रहे हैं। बॉडी मूवमेंट हो रहा है। उम्मीद है कि आने वाले 48 घंटों में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा लिया जाएगा। उनका बीपी और हार्ट स्थिर है।

सांस लेने में थी दिक्कत

बता दें कि करीब 15 दिन पहले विक्रम गोखले को सांस लेने में दिक्कत की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद 23 नवंबर की रात उनकी हालत बिगड़ गई। वहीं देर रात उनके निधन की खबरें वायरल होने लगीं।

क्रिटिकल थी हालत

उनकी पत्नी वृषाली ने अफवाहों का खंडन स्टेटमेंट के जरिये किया था। बताया था कि वह जिंदा हैं लेकिन हालत क्रिटिकल है। उन्हें मल्टी ऑर्गन फेलियर हुआ है। बयान में यह भी कहा था कि वह 24 घंटे से क्रिटिकल हैं। डॉक्टर अपना बेस्ट दे रहे हैं।

Next Story