
- Home
- /
- एक्सक्लूसिव
- /
- Russia-Ukraine War :...
एक्सक्लूसिव
Russia-Ukraine War : भारत से ही निकलेगा हल, यूरोपीय संघ को मोदी से बड़ी उम्मीद !
Harpreet । DHNN
21 Feb 2023 11:40 AM GMT

x
Russia-Ukraine War : भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो एस्टुटो ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें जी-20 की भारतीय अध्यक्षता से बहुत उम्मीदें हैं। यहां से ही रूस-यूक्रेन युद्ध का हल निकलने की उम्मीद है।
यूरोपीय संघ ने भारत की G20 अध्यक्षता पर बड़ा भरोसा जताते हुए कहा है कि भारत की धरती से ही रूस-यूक्रेन युद्ध का हल निकलने की उम्मीद है। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो एस्टुटो ने कहा कि भारत एक बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रस्तुत करता है जिसका यूरोपीय संघ समर्थन करता है।
एस्टुटो ने कहा कि हम पहले जैसी सामान्य स्थिति में नहीं रह रहे हैं। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण पूरी तरह से अनुचित है, जो कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर का स्पष्ट तरीके से उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि लेकिन हमें विश्वास है कि भारत किसी भी मामले में सही निष्कर्ष निकालने में सक्षम है।हम राजनीतिक और आर्थिक रूप से यूक्रेन का समर्थन करने का इरादा रखते हैं।
Next Story