स्वास्थ्य

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पाएं निजात, इन्ही चार जूस में छुपे सारे राज

Ganga
14 March 2023 10:45 PM GMT
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पाएं निजात, इन्ही चार जूस में छुपे सारे राज
x
हम जानते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ की तरह होता है जो कि हमारे सीधा खून की नसों में जाकर जमने लगता है।

आम जिंदगी में आज कल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है। इस समस्या का काफी तेजी से बढ़ने का कारण है हमारे अन हेल्थी डाइट, खराब जीवनशैली और जेनेटिक कारणों से भी कोलेस्ट्रोल की मात्रा हमारे शरीर में बढ़ जाती है।

जैसा कि हम जानते हैं कि 2 तरह के कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में पाए जाते हैं, गुड कैस्ट्रोल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। जैसा कि नाम से ही हम चिन्हित कर सकते हैं कि कौन सा कोलेस्ट्रोल हमारे शरीर के लिए अच्छा है और कौन सा बुरा है।

इसके अत्यधिक बढ़ने से हमारे शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। अगर समय रहते इससे निजात नहीं पाया जाए तो बेन स्ट्रोक और हार्ड अटैक जैसी गंभीर बीमारी के हम शिकार हो सकते हैं।

जैसा कि हम जानते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ की तरह होता है जो कि हमारे सीधा खून की नसों में जाकर जमने लगता है। जिसके बाद यह हमारे ब्लड सरकुलेशन को बुरी तरह से प्रभावित करता है।

अगर हम अपने जीने के तौर तरीके को बदले तो इस बैड कोलेस्ट्रॉल को अपने शरीर से कम कर सकते हैं। सबसे पहले तो हमें अपने खानपान मैं बदलाव करने की जरूरत है।

इस खबर में हम आपको ऐसे जूस के बारे में बताने वाले हैं जो कि हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी लाभदायक माना जाता है।

टमाटर का जूस

टमाटर हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। लगभग हर घरों में सब्जियों के इस्तेमाल के लिए और सलाद के रूप में इसका सेवन किया जाता है। हमें बचपन से बताया गया है कि टमाटर में विटामिन सी, पोटैशियम और लाइकोपिन की मात्रा भरपूर पाई जाती है।

अगर हर रोज टमाटर को खाया जाए तो इससे हमारे शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रोल की संख्या में गिरावट देखने को मिलता है। वही हमारे बढ़ते वजन को भी कम करने में यह लाभदायक साबित होता है।

एक रिसर्च में पाया गया है कि अगर हम हर रोज 400 ग्राम टमाटर के जूस को पीते हैं तो 12.9 प्रतिशत कोलेस्ट्रोल को अपने शरीर से कम करते हैं।

आंवला और अनार का जूस

जब कभी भी हमारे शरीर में खून की कमी होती है तो डॉक्टर हमेशा बताते हैं कि हमें अनार का जूस पीना चाहिए। अनार का जूस हमारे शरीर में खून की बढ़ोतरी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

वही आंवला हमारे बालों और आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है। अगर हम आंवला और अनार को मिलाकर जूस तैयार कर के और उसका सेवन निरंतर करें तो इससे हमारे शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रोल की संख्या कम होती नजर आती है। एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा दोनों ही फलों में पाई जाती है।

ओट्स भी होते हैं फायदेमंद

किसी भी इंसान को अगर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है तो हमने कई डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स से ये सुना है कि उन्हें ओट्स खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि बढ़ते कोलेस्ट्रोल की समस्याओं से निपटने के लिए ओट्स बेहद फायदेमंद माना जाता है। बीटा ग्लूकेन्स नामक पदार्थ ओट्स में पाया जाता है। ये हमारे आंतो पर परत चढ़ाने का काम करता है। जिसके बाद इस परत की से हमारे शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रोल को रोकने में मदद मिलती है। उसके लगातार सेवन से हमें पॉजिटिव रिजल्ट जल्दी मिलती है।

पंपकिन केले और एवोकाडो का जूस

जैसा कि हमें पता है कि अगर हम ज्यादातर फाइबर्स प्रदान करने वाले खानों के पदार्थ का सेवन करते हैं तो ये हमारे शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रोल की समस्याओं से निजात दिलाता है।

पंपकिन, केले और एवोकाडो इन तीनों में ही भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरीर के ब्लड वेसल्स के लिए काफी लाभदायक होता है और इससे हमारे बॉडी को डिटॉक्स भी किया जाता है।

इन तीनों का जूस मिलाकर अगर हम पिया करेंगे तो हमारे शरीर में बढ़ते बेड कोलेस्ट्रोल की संख्या कम हो जाएगी।

Next Story