

आजकल लोगों में पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण हमारा खानपान है। आजकल सब लोग बाहर के खानों को ज्यादा महत्व देने लगे हैं जिससे हमारी डाइजेशन संबंधित समस्याएं बढ़ने लगी हैं।
अपने खानपान में बदलाव कर हम कब्ज और अपच जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। हमारे शरीर को और मन को स्वस्थ रखने के लिए हमारा पेट का अच्छी तरीके से साफ होना बेहद जरूरी होता है।
अगर सुबह सुबह हमारा पेट अच्छे से साफ ना हो तो हमें किसी भी काम में मन नहीं लगता। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए आज हम आपको इस लेख में बताएंगे।
आप अपने रात के डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर सकते जिसके सेवन से आपको कब्ज, अपच और पाचन संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
इन 5 चीजों को डाइट में शामिल कर कब्ज जैसी दिक्कतों से दूरी बनाए :
किशमिश
पाचन या अपच जैसी दिक्कतों से निजात पाने के लिए किशमिश बेहद असरदार साबित होता है। इसका इस्तेमाल आप दूध में मिलाकर कर सकते हैं। रात में सोने से पहले 6,7 किशमिश को दूध में उबालकर पीने से आप पाएंगे कि कब्ज जैसी समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
ईसबगोल
हमने काफी पहले से देखा है कि कब्ज जैसी परेशानियों से निपटने के लिए ईसबगोल का इस्तेमाल किया जाता है। ये दस्त और कब्ज जैसी दोनों बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तमाल होता है।
ईसबगोल का उपयोग आप दूध के साथ कर सकते हैं। गर्म दूध में इसबगोल का एक चम्मच पाउडर मिलाकर हर रोज पीना चाहिए।
कैस्टर ऑयल
अगर आप कब्ज जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो कैस्टर ऑयल का उपयोग करता आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
रात में सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच कैस्टर ऑयल को मिलाकर पीने से कब्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस नुस्खे की सबसे खास बात ये है कि इसका असर आपको तुरंत देखने को मिलता है।
खजूर
खजूर को गर्म दूध में उबाल कर पीना हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दूध के साथ सूखे खजूर को उबालकर पीने से कब्ज और पाचन तंत्र जैसी बीमारियों से हमें छुटकारा मिलता है।
दाले
दाल कब्जे से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद पाई जाती है। छोले और मटर जैसे दालो में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है।
कब्ज जैसी गंभीर बीमारी से अगर आप छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना अपने डाइट में दाल को शामिल करें। इसके रोजाना सेवन करने से आप पाएंगे कि आपको काफी आराम मिलेगा।
अलसी के बीज
अलसी के बीज में फाइबर की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इनका लगातार सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याओं से हमें निजात मिलती है। मल को नरम बनाने के लिए अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए।
जिसके बाद आपको कब्ज संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दो चम्मच अलसी के बीज के सेवन से आपको कब्ज से हमेशा के लिए छुटकारा मिल पाएगा।