देश

Sarso Tel Ka Bhav: सरसों तेल के दाम चारों खाने हुए चित, 1 लीटर मात्र इतने रुपये में खरीदकर लाएं घर

Ganga
19 March 2023 3:38 AM GMT
Sarso Tel Ka Bhav: सरसों तेल के दाम चारों खाने हुए चित, 1 लीटर मात्र इतने रुपये में खरीदकर लाएं घर
x
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी सरसों का तेल बहुत सस्ते में बिक रहा है, जिसकी खरीदारी को लोगों की काफी भीड़ दिख रही है।

भारत में अब शहनाई की बेला जोरों पर चल रही है, जिससे खाद्य पदार्थों की सेल में काफी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इतना ही नहीं खाने योग्य तेल भी खूब बिक रहा है, क्योंकि पकवान में इसकी खास जरूरत होती है।

लोगों को राहत की खबर यह है कि सरसों तेल का भाव काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिसकी आप आराम से खरीदारी कर सकते हैं। अगर आपने सरसों का तेल अब नहीं खरीदा तो फिर आपको पछताना पड़ेगा।

क्योंकि आने वाले दिनों में सरसों तेल के दाम काफी बढ़ सकते हैं। वैसे वर्तमान में सरसों का तेल हाई लेवल रेट से करीब 55 से 60 रुपये सस्ते में बिक रहा है। इसलिए जरूरी है कि आप पहले अपने जिलों में सरसों का रेट जान सकते हैं, जिसके लिए पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा।

यहां जानें सरसों तेल की ताजा कीमत

यूपी की राजधानी लखनऊ में भी सरसों का तेल बहुत सस्ते में बिक रहा है, जिसकी खरीदारी को लोगों की काफी भीड़ दिख रही है। यहां सरसों का तेल हाई लेवल रेट से करीब 60 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है।

आप यहां से सरसों का तेल मात्र 155 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खरीदकर ला सकते हैं,जो एक सुनहरा मौका है। इसके साथ ही जिला सीतापुर में भी सरसों तेल के दाम काफी नीचे दर्ज किये जा रहे हैं, जहां से आप कुल 150 रुपये प्रति लीटर में खरीद सकते हैं।

इसके अलावा पश्चिमी यूपी के जिला बरेली में भी सरसों तेल के दाम में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। यह सरसों तेल का भाव 154 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है। इसलिए आप जल्द खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं।

इन बड़े शहरों में जानें सरसों तेल का नया रेट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में सरसों तेल का रेट काफी नीचे चल रहा है, यहां आप कुल 155 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खरीदारी कर सकते। जिला मेरठ में भी सरसों तेल की कीमत काफी दर्ज की जा रही है।

आप यहां 153 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खरीदकर घर ला सकते हैं। वहीं, बुलंदशहर में 12 मार्च 2023 को सरसों तेल की कीमत 152 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई थी।

Next Story