

मार्च का महीना ऐसा होता है, जिसमें तापमान में काफी बढ़ोतरी की जाती है। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है, यह आलम देशभर में देखने को मिलता है।
अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में काफी बढ़ोतरी होने से गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे धूप में निकलना मुश्किल महसूस होने लगा है। तड़के सुबह हिमालयन हिस्सों में मामूली बर्फबारी देखने को मिली, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया।
देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है, जिससे तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दक्षिण भारत के तमाम हिस्सों में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया।
अब फिर देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज करवट बदलने जा रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन हिस्सों में होगी तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की उम्मीद जताई गई है। इसकी वजह से 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा देखने को मिल सकती है।
वहीं, इसके अलावा दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में 15 से 17 मार्च तक बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
यहां होगी गरज के साथ तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के अलावा पंजाब और राजस्थान में आज गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही गुजरात में 14 मार्च तक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तमाम हिस्सों में 16 मार्च तक बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इसके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वी गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 17 मार्च तक गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
जानिए यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है और यह इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहने की संभावना है।
आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।