जोक्स

Chutkule in Hindi: एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी...

Harpreet । DHNN
21 Dec 2022 11:15 PM GMT
Chutkule in Hindi: एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी...
x
Chutkule in Hindi: इस मानसिक तनाव वाले जीवन में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत आवश्यक है। हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में खुशी का माहौल रहता है।

हंसने की वजह आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

1. पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...

पुलिसवाला (पप्पू से) - इस बैग में क्या है...?

पप्पू - बताते हैं...!

पुलिसवाले ने फिर से पूछा - अरे क्या है इसमें...?

पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...!

पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया!

उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला -

साहब इसमें तो बतासे हैं...!

पुलिसवाला (पप्पू से)- इसमें बतासे हैं, तो

इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था...?

पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था,

ती इतमें बताते हैं बताते हैं...!

ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश

2. पति- मैच वाला चैनल लगाओ.

पत्नी- नहीं लगाउंगी...

पति- देख लूंगा.

पत्नी- क्या देख लोगे?

पति- यही चैनल जो तुम देख रही हो...

3. एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी...

लड़का- हेलो...

लड़की- हाय... क्या कर रहे हो...?

लड़का- मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं।

लड़की- वाओ... तुम कितने स्वीट हो...!

लड़का- हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है,

तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं...!

4. संता ने भगवान से प्रार्थना की...

हे भगवान! मुझे एक पैसे से भरा बैग,

एक नौकरी और एक बड़ा सा वाहन,

जिसमें लड़कियां भरी हुई हो, दे दो!!

भगवान- तथास्तु...!

दूसरे दिन संता गर्ल्स कॉलेज के

बस का कंडक्टर बन गया...!

5. टीचर- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी...

बच्चा- एक भी नही, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी...!

बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है।

6. वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?

पत्नी- मेरा चश्मा कहां है संगीता...?

वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी...?

पत्नी- मेरा नाम रंजना है!

पूरा कोर्ट खामोश...

7. एक सज्जन बता रहे थे कि

वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं...!

पता करने पर पता चला कि

गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है...!!!

Next Story