जोक्स

Comedy Jokes: पिंकी तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की...

Harpreet । DHNN
21 Dec 2022 10:15 PM GMT
Comedy Jokes: पिंकी तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की...
x
Comedy Jokes: इंसान के लिए हंसी एक दवा की तरह है। सेहतमंद रहने के लिए इंसान को यह दवा बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को सलाह देते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए हंसा करें।

इसलिए हम सभी को कम से कम दिन में एक बार तो जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

1. चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,

चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,

पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,

देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था

चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक

आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।

2. अंकल - बेटा क्या करते हो...?

लड़का - नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं...!

अंकल- सोशल वर्कर हो...?

लड़का- नहीं अंकल फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं….!!!

3. पांच साल का बच्चा - आई लव यू मां...!

मां- आई लव यू टू बेटा...!

16 साल का लड़का- आई लव यू मॉम।

मां- सॉरी बेटा, पैसे नहीं हैं...!

25 साल का लड़का- आई लव यू मां...

मां- कौन है वो चुड़ैल..? कहां रहती है..?

35 साल का आदमी- आई लव यू मां...

मां- बेटा मैंने पहले ही बोला था, उस लड़की से शादी मत करना..!

और सबसे बढ़िया..

55 साल का आदमी- आई लव यू मां...

मां- बेटा, मैं किसी भी कागज पर साइन नहीं करूंगी...!

4. अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?

छात्र- जी, वह एक मजदूर था...

अध्यापक- कैसे...?

छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई

इमारतों का निर्माण किया था...!!!

5. किडनैपर - तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है...!

मां- बात करवाना जरा उससे...

किडनैपर ने बेटे को फोन दिया...

मां- तू वहां क्या कर रहा है, अब धनिया लाके कौन देगा मुझे..?

6. टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?

छात्र- क्योंकि पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।

टीचर बेहोश

7. पिंकी तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की...

पुलिसवाला - मैडम गाड़ी साइड लगाओ।

पिंकी- पहली बार है माफ कर दो ना।

पुलिसवाला- आपको रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या?

पिंकी- लाइट तो दिखी थी, लेकिन आप कहीं नहीं दिखे, जाने कहां छिपे थे

Next Story