जोक्स

Comedy Jokes: पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब…

Harpreet । DHNN
22 Dec 2022 11:45 PM GMT
Comedy Jokes: पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब…
x
Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसाने में काफी मदद करते हैं। हंसने से हमारे शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है। इसके साथ ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक बढ़ती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हम सभी को हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सलिसिला...

1. पति और पत्नी में झगड़ा हो जाता है तब…

पत्नी- मैं अपने मायके चली जाऊंगी।

पति- अहो भाग्य हमारे!

पत्नी- बाद में तुम्हें हैरान करने वाला कोई नहीं होगा…

पति- अहो भाग्य हमारे!

पत्नी- मैं सुसाइड कर लूंगी…

पति- अहो भाग्य हमारे!

पत्नी- बाद में मुझे याद कर आंसू बहाओगे।

पति- अहो भाग्य हमारे!

पत्नी- जाओ.. सभी बातों में तुम्हारा अच्छा भाग्य है तो मैं सुसाइड नहीं कर रही।

पति- दुर्भाग्य हमारे!

2. लड़की- अगर खामोशी मजबूरी है, तो रहने दो इश्क कौन सा जरुरी है!

लड़का (गुटखा थूकते हुए) - अब क्या आदमी चैन से गुटखा भी न खाये...!

3. पप्पू- मैंने अपने हाथ पर बड़े से गिटार का टैटू बनवाया है।

गप्पू- अच्छा...

पप्पू- हां।

गप्पू- फिर तो खुजाने से बजता भी होगा...!

4. रास्ते में एक आदमी ने दूसरे आदमी को रोककर पूछा-

भाई साहब, भाभीजी लेफ्टी हैं क्या?

दूसरा आदमी- हां, पर आपको कैसे पता?

पहले आदमी- क्योंकि आपका दायां गाल सूजा हुआ है...!

5. पप्पू- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है?

गप्पू- नहीं, तुम ही बताओ।

पप्पू- सिर्फ इतना बोलो- 'सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या?'

ये 100% काम करता है...!

6. टीचर- बच्चों, वादा करो कि कभी शराब-सिगरेट नहीं पिओगे...!

बच्चे- नहीं पीएंगे...!

टीचर- कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे...!

बच्चे- नहीं करेंगे...!

टीचर- लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे...!

बच्चे- नहीं करेंगे...!

टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे...!

बच्चे- दे देंगे सर, ऐसी जिंदगी का और करेंगे भी क्या...?

7. मां ने रानी से कहा - बेटी, लैंप जला दो...!

कुछ देर बाद बेटी को पास आते देख मां ने पूछा - बेटी, लैंप जला दिया...?

रानी बोली - हां मां, तुमने जब कहा था,

तभी चूल्हे में डाल दिया था, अब तक पूरा जल भी गया होगा...!

Next Story