जोक्स

Funny Chutkule: छत से कूदते समय बीवी से परेशान शख्स को पड़ोस की महिला आवाज देकर बोली...

Harpreet । DHNN
11 March 2023 7:45 AM GMT
Funny Chutkule: छत से कूदते समय बीवी से परेशान शख्स को पड़ोस की महिला आवाज देकर बोली...
x
Funny Chutkule: आजकल के व्यस्त जीवन में लोग अकसर मानसिक तनाव जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान भी गायब हो जाती है। लेकिन अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको हर दिन हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।

अंग्रेजी की एक कहावत है, 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन' इसका मतलब है हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसते समय शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है जो एक एक्सरसाइज की तरह है। हंसने के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन भी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद आती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार और नए जोक्स जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे।

1. पप्पू- यह ट्रेन चल क्यों नहीं रही।

टीटी- अरे भारी वर्षा की वजह से ट्रेन लेट है।

पप्पू- वर्षा इतनी भारी है, तो वर्षा को ट्रेन से उतार क्यों नहीं देते?

2. टिंकू - लोहा लोहे को काटता है....

हीरा हीरे को काटता है।

तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने उसे काट लिया।

अब अस्पताल में चल रहा है इलाज!

3. टीचर (स्टूडेंट से): तुम पंछी के बारे में सब जानते हो?

स्टूडेंट: हां..

टीचर: अच्छा ये बताओ कौन सा पंछी उड़ नहीं सकता?

स्टूडेंट: मरा हुआ पंछी.!!

दे थप्पड़..... दे थप्पड़....!!!

4. डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?

मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।

डॉक्टर- अरे, तो खाने से इनकार कर देते।

मरीज- डॉक्टर साहब, वही तो किया था।

5. डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?

मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।

डॉक्टर- अरे, तो खाने से इनकार कर देते।

मरीज- डॉक्टर साहब, वही तो किया था।

6. घरवालों को लगता है, कहीं हमारा लड़का लव मैरिज ना कर ले,

पर उन्हें क्या पता, यहां तो लड़कियां भाव ही नहीं देती, लव मैरेज तो दूर की बात।

7. छत से कूदते समय बीवी से परेशान शख्स को पड़ोस की महिला आवाज देकर बोली...

महिला-कूदकर कहां जाने का इरादा है...

शख्स-दूसरे गोला पे...

महिला-दूसरे गोले पर जाने से पहले एक बार मुझसे होली तो खेल लो...

शख्स-हां, हां, हां...अभी आ रहा हूं...

इस दिन का तो बेसब्री से इंतजार था...

Next Story