जोक्स

Funny Jokes: एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था...!

Harpreet । DHNN
20 Feb 2023 8:00 AM GMT
Funny Jokes: एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था...!
x
Funny Jokes: अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन बीतता है। अगर आप अंदर से खुश और सकारात्मक महसूस करते हैं।

यहां तक कि हंसने और खुश रहने से आप सेहतमंद रहते हैं। इसके साथ ही आपकी उम्र भी लंबी होती है। इसलिए आपको दिन में नियमित रूप से कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। इससे आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

1. संता - तुम ऑपरेशन कराए बिना ही अस्पताल से क्यों भाग गए...?

बंता- नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा...

ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है...!

संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है...?

सही तो कह रही थी नर्स...!

बंता- वो ये बात मुझसे नहीं, डॉक्टर से कह रही थी...!

2. टीचर- तुम पंछी के बारे में सब जानते हो?

स्टूडेंट- हां टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा पंछी उड़ नहीं सकता?

स्टूडेंट- मरा हुआ पंछी दे थप्पड़....दे थप्पड़!

3. शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी...!

परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं, पहले फ्रेश तो होने दो...!

पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी, तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!

4. एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था...!

पांच सौ फुट की ऊंचाई पर उड़ते-उड़ते अचानक

हेलीकॉप्टर नीचे आ गिरा...!

प्रशिक्षक ने पूछा- क्या हुआ..?

जवाब मिला- कुछ नहीं, ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी,

सो मैंने पंखे बंद कर दिए थे...!

5. लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था...

टीचर- क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या...?

लड़का- नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है...!

Next Story