जोक्स

Funny Jokes: दोस्त- भाई मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है।

Harpreet । DHNN
31 Dec 2022 11:30 PM GMT
Funny Jokes: दोस्त- भाई मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है।
x
Funny Jokes: दिन में हंसी मजाक करते रहने से तो मन प्रसन्न रहता है। हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए जिससे हमारी सेहत अच्छी रहती है और मन भी खुश रहता है। मानसिक तनाव से भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। हंसी मजा करने से दिन अच्छा बीतता है और जीवन आसान लगता है।

हम सभी को अपने व्यस्त समय में से टाइम निकालकर हंसना और खुश रहना चाहिए। हम आपको हंसने-हंसाने और खिलखिलाने के लिए हिंदी के कुछ मजेदार और नए चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

1. पतलू- भाई कहां जा रहे हो?

मोटू- यार सोना खरीदने जा रहा हूं। सुना है सोने में भारी गिरावट आई है।

पतलू- तुझसे ऐसा किसने कहा?

मोटू- अरे कल ही न्यूज में सुना।

सोने में काफी गिरावट आई है। पहले लोग 6 घंटे सोते थे अब मोबाइल फोन के कारण 5 घंटे ही सोते हैं।

2. लड़की- तुम मेरी फीलिंग्स कभी नहीं समझते यार...!

लड़का- मैं तो खुद की हैंडराइटिंग नहीं समझ पाता,

फीलिंग्स कैसे समझूंगा...?

3. लड़की- मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया।

लड़का- अरे वाह, कौन सी कंपनी का ??

लड़की- लावारिस…!!!

लड़का- अरे अक्ल की अंधी वो लावारिस नही LAVA IRIS है।

4. पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर होटल डिनर कराने गया।

पप्पू- बोलो बेबी, क्या मंगाऊं?

गर्लफ्रेंड- मेरे लिए तो पिज्जा मंगा लो और अपने लिए एंबुलेंस!

पप्पू- अरे एंबुलेंस क्यों?

गर्लफ्रेंड- पीछे देखो तुम्हारी बीवी खड़ी है…!

5. पति- मैं नाश्ता नहीं करूंगा, लेट हो रहा है।

पत्नी- मैंने पराठे आज वाइन डालकर बनाए हैं।

4 पराठे खाने के बाद पति- मजा आ गया, कौन सी वाइन डाली थी?

पत्नी- अजवाइन।

सुनते ही पति के होश उड़ गए।

6. दोस्त- भाई मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है।

दूसरा दोस्त- अरे वाह...! बधाई हो...!

शादी कब है?

दोस्त - मेरी 2 नवंबर को और उसकी 11 नवंबर को।

Next Story