
आज के मजेदार जोक्स: पप्पू- यार ये ये मिर्ची किस मौसम में लगती है...?

इसलिए बहुत जरूरी है कि हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए और हर समय खुश रहना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
1. पत्नी- आधी रात हो गई, कहां हो आप?
आपकी आवाज से ऐसा लग रहा है कि
आप टेंशन में हैं, क्या हुआ...?
पति- अरे पगली मैं अपनी कार में हूं,
लेकिन एक गड़बड़ हो गई है,
कार का स्टीयरिंग, क्लच, ब्रेक और
एक्सीलेरेटर सब चोरी हो गया है,
क्या करूं, कुछ समझ नहीं आ रहा...!
पत्नी- तुम फिर पिए हो क्या..?
पति- थोड़ी सी, मगर उसका कोई टेंशन नहीं है,
मैं ठीक हूं, गाड़ी का क्या करूं, ये बताओ..?
पत्नी- लग ही रहा था कि तुम कुछ न कुछ
गड़बड़ करोगे, इसीलिए कह रही थी कि
मैं साथ में चलती हूं, लेकिन ले जाओ तब ना!
अब एक काम करो...
बाईं सीट से उठकर दाईं सीट पर बैठो,
सब मिल जाएगा...!!!
2. पत्नी- सुना है स्वर्ग में पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते...!
.
.
.
पति- सही सुना है, इसलिए तो उस जगह को स्वर्ग कहते हैं...!
3. गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
गुरु जी- कैसे...?
लड़का- हैंडपंप से...!!!
4. पति (पत्नी से)- सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे.... मानना पड़ेगा...!
पत्नी (खुशी और गर्व के साथ) - वो तो है... पर किस बात पर?
पति- शरीर में इतनी 'शुगर' है, पर मजाल है कभी जुबान पर आने दी हो...!
5. जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है?
महिला- अब मैं क्या बोलूं। मेरे यहां तो सफाई कामवाली करती है,
तो इस बारे में वही अच्छी तरह से बता सकती है…!
6. पप्पू- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...!
गप्पू- नहीं पता, तुम ही बताओ...!
पप्पू- स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!
7. पप्पू- यार ये ये मिर्ची किस मौसम में लगती है...?
.
.
.
गप्पू- इसका कोई मौसम नहीं, जब सच बोलो तब लगती है...!