जोक्स

आज के मजेदार जोक्स: प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया लेबर चार्ज एक हज़ार रुपये

Harpreet । DHNN
21 Feb 2023 12:15 AM GMT
आज के मजेदार जोक्स: प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया लेबर चार्ज एक हज़ार रुपये
x
आज के मजेदार जोक्स: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको अपने लिए थोड़ा समय निकालकर हंसना जरूर चाहिए। हंसने से हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं।

हंसी भी एक योग की तरह है, जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसलिए लोगों को सुबह और शाम हंसने की सलाह दी जाती है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम की दबाव की वजह से लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं।

मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

1. प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया लेबर चार्ज एक हजार रुपये

घर का मालिक इंजीनियर- अरे, दो घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।

प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।

2. चप्पू - डॉक्टर साहब 2 साल पहले मुझे बुखार आया था।

डॉक्टर- तो अब क्या ?

चप्पू - आपने नहाने को मना किया था,

आज इधर से गुजर रहा था तो सोचा कि पूछता चलूं, 'अब नहा लूं क्या' ??

डॉक्टर हो गए बेहोश...

3. प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया लेबर चार्ज एक हज़ार रुपये

घर का मालिक इंजीनियर- अरे, दो घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।

प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।

4. चिंटू- आज वैलेंटाइन डे है, मैं गर्लफ्रेंड को क्या दूं?

मिंटू- दिखने में कैसी है?

चिंटू- मस्त है।

मिंटू- फिर तो मेरा मोबाइल नंबर दे दे।

5. बरसात के प्यारे मौसम में....

सिंगल- सपने देखते हैं, घूमते फिरते हैं...

कपल- डेट करते हैं, चाय-पकौड़े खाते हैं

शादीशुदा- ये कपड़े कहां सुखाने डालूं।

6. पत्नी को कपड़े डोनेट करने को क्यों मना किया

पत्नीः अपने पुराने कपड़े डोनेट करूं क्या?

पतिः डोनेट क्या करना, फेंक दे...

पत्नीः नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब, भूखी प्यासी औरते हैं, कोई भी पहन लेगी।

पतिः तेरे नाप के कपड़े जिसको आएंगे वो भूखी प्यासी थोड़ी ही होगी...

पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल पीली हो गई।

Next Story