जोक्स

Funny Jokes: सर्दी के मौसम में अचानक बारिश होने लगी...! पहला पागल बोला...

Harpreet । DHNN
18 Feb 2023 10:00 AM GMT
Funny Jokes: सर्दी के मौसम में अचानक बारिश होने लगी...! पहला पागल बोला...
x
Funny Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमेशा खुश रहना बहुत जरूरी है। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने से हमारे मन से नकारात्मकता दूर चली जाती है, जिससे हमें तनाव से भी छुटकारा मिलता है। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण साबित हो सकता है।

हर दिन खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी बेहतर होती है, लेकिन आज कल समय न मिलने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। ऐसे में लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए जोक्स लाते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

1. गर्लफ्रेंड - जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है।

बॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा - अब सही हुआ?

गर्लफ्रेंड - हां, अब बिल्कुल सही हो गया।

पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए - लानत है मेरी MBBS की डिग्री पर।

2. बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।

रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।

मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।

रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।

रामू की बात सुनकर मैनेजर हैरान रह गया।

3. भाई कितनी भी पढ़ाई कर लो, डिग्री-विग्री ले लो...

लेकिन रेस्टॉरेंट के दरवाजे पर Push और Pull देखते ही

2-3 सेकंड के लिए सोचना जरूर पड़ता है कि दरवाजा धकेलना है कि खींचना...!

4. प्लम्बर - सर, नल ठीक हो गया है।

लेबर चार्ज 800 रुपए हो गए,

इंजीनियर - अरे 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है...

प्लम्बर - सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।

5. पति व्हिस्की का एक गिलास बनाता है और पत्नी से कहता है- लो पिओ इसे,

पत्नी व्हिस्की चखती है, फिर कहती है.. छी....छी...कितनी कड़वी है,

पति: और तू सोचती है कि मैं रोज अय्याशी करता हूं।

ज़हर के घूंट पीता हूं... ज़हर के!

6. टीलू की 2 करोड़ की लॉटरी निकली

लॉटरीवाला - आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे

टीलू - ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो, नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो।

7. सर्दी के मौसम में अचानक बारिश होने लगी...!

पहला पागल बोला: चल अंदर चलते हैं...!

आकाश में छेद हो गया है।

इतने में बिजली कड़की और दूसरा पागल बोला: चल सो जा

लगता है वेल्डिंग वाले भी आ गए हैं...!

Next Story