जोक्स

लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे? रिक्शेवाले ने जब दिया इसका मज़ेदार जवाब

Harpreet । DHNN
11 Dec 2022 3:30 AM GMT
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे? रिक्शेवाले ने जब दिया इसका मज़ेदार जवाब
x
Latest Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है।

1- एक नवविवाहित जोड़ा बर्तन की दुकान में झगड़ रहा था।

पत्नी- ये वाला स्टील का गिलास लो।

पति- नहीं, जरा और बड़ा गिलास लेंगे।

दुकानदार- साहब जी, मैडम जो कह रही हैं, वही गिलास ले लीजिए ना।

पति- अरे भैया, तुम्हें बेचने की पड़ी है, लेकिन इस छोटे से गिलास में मेरा हाथ घुसता नहीं है।

2- लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे?

रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये।

लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये?

रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से।

लड़की- ये तो रहा स्टेशन।

रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कहीं रेल के नीचे ना आ जाएं

3- पहला दोस्त - आज सुबह एक लड़की मेरे बगल से HOT बोलकर निकल गई।

दूसरा दोस्त - फिर क्या हुआ ?

पहला दोस्त - चार घंटे पीछा करने के बाद पता चला कि वो बंगाली थी, हट बोल

4- मास्टर जी- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं, तो लड़के क्या होते हैं?

संता- सर लड़के चोर होते हैं।

मास्टर जी- वो कैसे?

संता- क्योंकि, चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है।

Next Story