
Hindi Chutkule: मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना'

अगर आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
1. दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी...!
पहली लड़की- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी...!
सब झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं...!
दूसरी लड़की- क्यों क्या हुआ...? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या...?
पहली लड़की- नाम मत लो उस झूठे-धोखेबाज का, मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी...!
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा- क्यों, ऐसा क्या हो गया...?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है...?
पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया,
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है...!
2. मरीज- डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं, तो मुझे भूख लग जाती है...
ज्यादा काम करता हूं, तो थक जाता हूं... देर तक जगा रहूं, तो
नींद आ जाती है, मैं क्या करूं...?
डॉक्टर- रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे..!
3. पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!
4. मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना'
छात्र- पत्नी को मायके जाने से रोकना...!
मास्टर जी समझ नही पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई...?
5. वोटर- ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?
चुनाव अधिकारी- तीन महीने में।
वोटर- मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज... डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है।