
Hindi Jokes: एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी...

मानसिक तनाव और चिंता से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। जोक्स और चुटकले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
1. सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
2. संता- यार ये ये मिर्ची किस मौसम में लगती है...?
बंता- इसका कोई मौसम नहीं, जब सच बोलो तब लगती है...!
3. एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी...
लड़का- हेलो...
लड़की- हाय... क्या कर रहे हो...?
लड़का- मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं।
लड़की- वाओ... तुम कितने स्वीट हो...!
लड़का- हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है,
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं...!
4. मास्टर जी- 'संगठन में शक्ति है' का उदाहरण दो...!
पप्पू- सर जेब में एक सिगरेट रखें तो मुड़-तुड़ जाती है
पर यदि पूरा पैकेट रखें तो कड़क ही रहती है...!
फिर मास्टर जी ने पप्पू को तोड़-मरोड़ के कूटा...
5. पप्पू अपनी बाइक से ऑफिस जा रहा था और
आगे एक लड़की भी अपनी स्कूटी से चल रही थी...!
उस लड़की ने अचानक ही राइट टर्न ले लिया,
पप्पू की बाइक उसकी स्कूटी से जाकर टकरा गई...!
पप्पू ने कहा - मैडम, कम से कम हाथ
या इंडिकेटर तो दिखा देते...!
महिला ने जवाब दिया - भैया, मैं तो रोज ही यहां से
राइट टर्न लेती हूं, आप शायद नए हो...!
6. मरीज- डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं तो मुझे भूख लग जाती है,
ज्यादा काम करता हूं, तो थक जाता हूं...
देर तक जगा रहूं, तो नींद आ जाती है
मैं क्या करूं...?
डॉक्टर- रात भर धूप में बैठे रहो,
सही हो जाओगे...!
7. लड़का- क्या कर रही हो आप...?
लड़की- ब्लॉक... चाय बना रही हूं...!
लड़का- ब्लॉक नहीं ब्लैक होता है...
लड़की- पहले तुझे ब्लॉक करूंगी,
फिर चाय बनाउंगी...!