जोक्स

Hindi Jokes: पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।

Harpreet । DHNN
20 Jan 2023 1:45 PM GMT
Hindi Jokes: पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।
x
Hindi Jokes: हंसना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं।

आज भी कुछ ऐसी ही मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

1. पत्नी- एक गेम खेलते हैं...!

पति- कौन सा गेम...?

पत्नी- अगर मैं कलर का नाम लूं, तो

तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना

और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।

पति- अगर मैं जीत गया तो...?

पत्नी- जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!

पति (खुश होते हुए)- ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!

पत्नी- ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'

अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि आखिर पत्नी कलर बोली या फल...?

2. बेटा (पप्पू ) – पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं?

पिता जी– वो कैसे बेटा?

बेटा– क्योंकि मैं फेल हो गया हूं, आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेगी।

3. पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।

तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।

पप्पू- बेहोश

4. पुलिस (चोर से) - तुम एक ही दुकान में तीन बार

चोरी करने क्यों गए...?

चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस

चुराकर कर ली थी, बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा...!

5. ये जो तुम भंडारे में बैठकर...

खाते हुए रायते वाले को आता देखकर..

जल्दी से रायता पी लेते हो...!

शास्त्रों में इसे भी “छल” कहा गया है...!

6. भिखारी क्या बात है साहब...?

पहले आप मुझे 100 रुपये देते थे, बाद में 50 और

अब बस 25 रुपये ही देते हैं...?

साहब- पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और

अब एक बच्चा हो गया है...!

भिखारी- वाह साहब वाह...!

बहुत अच्छे, पूरे परिवार मेरे हिस्से के पैसों से

ऐश करा रहा है...!

7. आंटी (एक लड़की से) - बेटा, शादी हो गई तुम्हारी...?

लड़की- जी आंटी

आंटी- लड़का क्या करता है...?

लड़की- अफसोस करता है आंटी...!

Next Story