
Hindi Jokes: पप्पू (हाथ जोड़कर) - हे भगवान, गर्लफ्रेंड चाहे दो या ना दो, पर...

इसलिए दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आपको हंसने की कोई वजह नहीं मिल रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
1. उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा -
'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया- 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और
'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
2. पप्पू (हाथ जोड़कर) - हे भगवान, गर्लफ्रेंड चाहे दो या ना दो,
पर...
बीवी ऐसी देना कि
पड़ोसियों के कलेजे जल जाएं...!!!
3. सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या...?
पप्पू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड़-प्यार नहीं करते..!
आज पाउडर लगा देंगे तो कल हो सकता है परफ्यूम मांगे...!!!
सेल्समैन बेहोश...
4. लड़का लड़की होटल में गए...
वेटर- मैम आप क्या लेंगी….?
लड़की- मिर्च वाला घेवर..!!
वेटर- क्या...?
लड़की- बोला न मिर्च वाला घेवर...!!
वेटर (हैरानी से) - क्या...?
लड़का- अरे भाई गांव की है,
तू टेंशन मत ले…
पिज्जा मांग रही है….!!!
5. पत्नी ने एक दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया तो
उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...
आंखों का इलाज
होठों का इलाज
दिल का इलाज
पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'...!!!
6. पप्पू ने एक लड़की को मैसेज किया -
'हाय, नंबर दो अपना'
लड़की- 25/100
पप्पू- ये कैसा नंबर है..?
लड़की- मैं अवंतिका हूं, तुम्हारी अंग्रेजी की टीचर...
पप्पू- ओह, सॉरी मैम...
लड़की (अवंतिका) - कल स्कूल आना तो अपने मम्मी-पापा को भी साथ लेकर आना, बात करनी है...!!!
7. पत्नी (पति से) - कहां जा रहे हो?
पति- मरने जा रहा हूं...!
पत्नी- साथ में थैली लेकर जाना...
पति (आश्चर्य से)- वो किसलिए?
पत्नी- अगर इरादा बदल जाए तो आते समय
दो किलो आलू और एक किलो प्याज लेते आना...!!!