
Hindi Chutkule: पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला

अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
1. शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति
2. संता मेडिकल डॉक्टर के पास गया
संता- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
संता- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
संता- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।
3. बॉयफ्रेंड- मैं आज तुमसे हर चीज शेयर करना चाहता हूं।
गर्लफ्रेंड- चलो बैंक अकाउंट से शुरू करते हैं।
बॉयफ्रेंड हैरान
4. सोनू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
मोनू-सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें।
सोनू- क्यों?
मोनू- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है।
5. पत्नी- आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है...!
बंद कर दो प्लीज...!
पति- तुम कहती हो तो कर देता हूं...!
पत्नी- कितने अच्छे हो तुम...!
पति (कुछ देर बाद)- हां, मैंने पेपर वाले से बात कर ली, कल से पेपर नहीं डालेगा...!
पत्नी बेहोश...!
6. पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!
7. पप्पू- पति क्या होता है...?
गप्पू- पति वह प्राणी है, जो भूत प्रेत से बेशक न डरे
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है...!