
Hindi Jokes: पत्नी- आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है...!

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इन नए और ठहाकेदार चुटकुलों (Funny Chutkule) को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। इन जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर लोग खूब हंसते और हंसाते हैं। तो देर किस बात की, आइए पढ़ते हैं इन मजेदार जोक्स को और हंसते हैं...
1. साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
2. साली ने चिकन बनाया...
जीजा साली साहिबा मुर्गे की टांग कहां है !
साली- मुर्गा लंगड़ा था
जीजा- और कलेजा कहां है
साली- वह तो मुर्गी ले गई ना
जीजा- दिमाग कहां है
साली- अरे जीजू मुर्गा शादीशुदा था इसलिए दिमाग नहीं था !
3. साली- जीजा जी आप अगले जन्म में क्या बनोगे
जीजा जी -मैं तो चूहा बनूंगा !
साली -चूहा क्यों बनना चाहते हो
जीजाजी -क्योंकि तेरी बहन सिर्फ चूहों से डरती है !
4. संता (दुखी होकर) - यार मेरी बिल्ली मर गई।
बंता- कैसे...?
संता- मैंने उसे नहला दिया था...!
बंता- पर नहलाने से कैसे मर गई...?
संता- अरे यार वो मैंने उसे नहलाने के बाद निचोड़ दिया था...!!!
5. पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला -
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर एकदम से मर जाना...?
पत्नी- एकदम से मर जाना अच्छा होता है...!
पति- तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!
6. दो दोस्त शराब पीने के बाद...
सिगरेट पीते हुए और गुटखा मुंह में दबाए हुए
बहुत ही गंभीर मुद्रा में बात कर रहे थे कि...
.
.
पिज्जा मत खाया कर भाई,
मैदा होता है, बहुत नुकसान करता है शरीर को...!
7. पत्नी- आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है...!
बंद कर दो प्लीज...!
पति- तुम कहती हो तो कर देता हूं...!
पत्नी- कितने अच्छे हो तुम...!
पति (कुछ देर बाद)- हां, मैंने पेपर वाले से बात कर ली, कल से पेपर नहीं डालेगा...!
पत्नी बेहोश...!