जोक्स

Latest Jokes: किसी बारात में दुल्हन को घूंघट में देख पप्पू शादी कराने वाले पंडित से बोला...

Harpreet । DHNN
12 March 2023 10:15 AM GMT
Latest Jokes: किसी बारात में दुल्हन को घूंघट में देख पप्पू शादी कराने वाले पंडित से बोला...
x
Latest Jokes: हंसने से मन की उदासी दूर होती है और हमें स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे भी होते हैं। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लें तो आप खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। वहीं अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा रहता है।

हंसी एक दवा की तरह काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए लोगों को हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। हम भी आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

1. डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?

मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।

डॉक्टर- अरे, तो खाने से इनकार कर देते।

मरीज- डॉक्टर साहब, वही तो किया था।

2. विदाई के समय दूल्हे का मोबाइल बजा

दुल्हन ने जोर का थप्पड़ जड़ दिया।

रिश्तेदार- ऐसा क्यों ?

क्योंकि उसकी रिंगटोन थी-

"दिल में छुपाकर प्यार का अरमान ले चले

हम आज अपनी मौत का सामान ले चले"।

3. पत्नी - सुनो मेरे मुंह में मच्छर चला गया, अब क्या करूं?

पति - पगली ऑल आउट पी ले।

छह सेकंड में काम शुरू।

पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

4. टीचर- लोफर और ऑफर में क्या फर्क है?

स्टूडेंट- बहुत आसान है मैम

आई लव यू अगर लड़का कहे तो लोफर

लड़की कहे तो ऑफर

दे थप्पड़.......... दे थप्पड़. ..............दे थप्पड़. ..........

5. किसी बारात में दुल्हन को घूंघट में देख पप्पू शादी कराने वाले पंडित से बोला...

पप्पू-लो यहां भी दुल्हन घूंघट में है।

पप्पू की बात सुन पंडित मुस्कुरा उठे...

पप्पू-पंडित जी, दुल्हन घूंघट में काहे है।

पंडित जी बोले-बेटा, तुम्हारी तो हो नहीं रही है... तुम्हारे जैसे कितने पप्पू हैं।

उनकी भी नहीं हो रही है...

अगर दुल्हन घूंघट में न रहें, तो तुम्हारे जैसे कितने पप्पू एक साथ बोल पड़ेंगे-आइला, ये तो मेरी वाली है। इसके लिए घूंघट में रहती है।

6. शादीशुदा बन्दे अखबार में अपना

राशिफल नहीं देखते,

वह बीवी की राशि और मूड देखकर ही समझ जाते हैं

कि आज उनका दिन कैसा गुजरेगा।

7. एग्जाम शुरू होते ही बच्चे ने पेपर पर सुसु कर दिया

यह देख मैडम बोली-तुमने पेपर पर सुसु क्यों कर दिया।

बच्चा बोला-मां ने कहा था...

एग्जाम में पेपर मिलने के बाद जो पहले आए वही करना।

इसके लिए पहले सुसु किया।

Next Story