जोक्स

Majedar Chutkule: चिंटू- तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो?

Harpreet । DHNN
23 Feb 2023 12:00 PM GMT
Majedar Chutkule: चिंटू- तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो?
x
Majedar Chutkule: वर्तमान समय में हर किसी पर काम का दबाव बढ़ गया है। ऐसी स्थित में किसी के लिए स्वस्थ रहना एक चुनौती है। अगर आपको इस माहौल में स्वस्थ रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसने की कोशिश करें।

हंसी एक ऐसी दवा है, जो हम सभी को एक नहीं, बल्कि कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आप हर दिन हंस रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इससे हमारे मन में नकारात्मक ख्यान नहीं आते हैं और हम सकारात्मक सोचते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

1. चिंटू- तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो?

पिंटू- मैं 6 सेब खा सकता हूं।

चिंटू- गलत, तुम सिर्फ 1 सेब खा सकते हो, क्योंकि जब तुम दूसरा खाओगे तो तुम्हारा पेट खाली नहीं होगा।

पिंटू- Wow superb joke... मैं अपने दोस्तों को सुनाऊंगा

चिंटू-पप्पू से - तुम खाली पेट कितने सेब खा सकते हो?

पप्पू- मैं 3 सेब खा सकता हूंय़

चिंटू- पागल …6 बोलता तो मस्त जोक सुनता।

2. पाकिस्तान के एक स्कूल में एक मास्टर जी पढ़ा रहे थे।

मास्टर जी बोले- बेटे बताओ हमारे पाकिस्तान में पानी की इतनी कमी क्यों है?

जुम्मन- मास्टरजी, अब्बू बताते हैं कि हमारे देश में एक ही हैंडपंप हुआ करता था,

जिसे भारत से आए तारा सिंह ने उखाड़ दिया था।

बस तभी से पानी की बड़ी किल्लत है।

3. पत्नी ने एक बोर्ड देखा बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/-

पत्नी खुश हो के अपने पति से- मुझे Rs..500 दो, में 50 साड़ी खरीदुंगी।

पति- अरी ओ बीरबल की मां, प्रैस करने वाले की दुकान है वो

4. पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा.... पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...?

पत्नी - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...

5. हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।

पहली लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर एग्जाम में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा

दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?

पहली लड़की- बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है!

Next Story