
New Year Jokes: गर्लफ्रेंड को देखने पेड़ पर चढ़ा लड़का- यह देखकर एक आंटी बोली...वहां क्यों बैठा है?

हंसने से हमारा शरीर में रक्त संचार ठीक से होता है। इसके साथ ही हमारे शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ती है, जिससे मानसिक बीमारियां दूर रहती हैं। आप नीचि दिए गए वायरल जोक्स पढ़कर हंस सकते हैं।
1. पत्नी- एक गेम खेलते हैं...!
पति- कौन सा गेम...?
पत्नी- अगर मैं कलर का नाम लूं, तो
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
पति- अगर मैं जीत गया तो...?
पत्नी- जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
पति (खुश होते हुए)- ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
पत्नी- ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल...?
2. गर्लफ्रेंड को देखने पेड़ पर चढ़ा लड़का- यह देखकर एक आंटी बोली...वहां क्यों बैठा है?
लड़का- सेब खाने
महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!
लड़का-ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो सेब लेकर आया हूं।
3. ट्रेन में टीटी- बाबा कहां जाओगे...?
बाबा- बेटा जहां भगवान राम का जन्म हुआ था...!
टीटी- टिकट दिखाइए...!
बाबा- नहीं है बेटा...
टीटी- तो फिर चलिए...
बाबा- कहां...?
टीटी- भगवान कृष्ण के जन्मस्थान...!
4. पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी…
पत्नी-हां करूंगी, क्या करना होगा?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना…
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में...
पत्नी- तुम मेरी नयी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है...
ऐसा दो तीन बार करना है...
पति- ठीक है, पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का
5. फेसबुक और वाट्सऐप का भूत लोगों
पर इस कदर सवार है कि
एक लड़की मरने के बाद जब ऊपर गयी तो
यमराज- बेटी बता कहाँ जाएगी
नरक में या स्वर्ग में
लड़की- धरती से बस मेरा मोबाइल
और चार्जर मंगा दो
मैं तो कहीं भी रह लूंगी...
यमराज बेहोश
6. पप्पू इलेक्शन में खड़ा हुआ, उसे सिर्फ 3 वोट मिले।
उसने पुलिस से जेड प्लस सिक्यॉरिटी मांगी।
पुलिस- क्यों चाहिए सिक्यॉरिटी?
पप्पू- जिस शहर में इतने लोग मेरे खिलाफ हैं तो मुझे सुरक्षा मिलनी चाहिए।
7. मायके से पत्नी फोन पर -
आपके बिना जी नहीं लगता...!
.
.
.
पति - अरे पगली, जी नहीं लगता, तो स्टार या सोनी गोल्ड
लगा कर देख ले, वो भी अच्छे चैनल हैं...!