
Pati Patni Jokes: पति- क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी...?

आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना और मुस्कुराना मानिसक तनाव से बचाने का काम करता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
1. पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न?
पति- हां... वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की 'पूजा' पहले हुई।
2. पत्नी- अब मैं 10 तक गिनूंगी... अगर, तुम ना बोले तो... मैं जहर खा लूंगी
पत्नी- एक...
पति- खामोश
पत्नी- दो...
पति- फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...
पत्नी का रोना शुरू...
पति- गिनती गिन... गिनती
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी..
3. पत्नी (पति से)- पूरा दिन क्रिकेट, क्रिकेट..!!
मैं घर छोड़ कर जा रही हूं..
पति- (कोमेन्टरी के अंदाज में)
पहली बार कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल!!
4. मनोज- पापा, आप अंधेरे से डरते हैं...?
पापा- नहीं बेटा...!
मनोज- बादल, बिजली और शोर से...?
पापा- बिल्कुल नहीं...!
मनोज- इसका मतलब है पापा,
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...!
5. पति- क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी...?
पत्नी (खुश होकर) - हां जानू...!
पति- बहुत खूब, तो मुझसे 384,400 किलोमीटर दूर रहो...!
फिर पति की हुई जोरदार कुटाई...!