
आज के मजेदार जोक्स: एक मच्छर परेशान होकर बैठा था, तभी दूसरे मच्छर ने पूछा...क्या हुआ?

तनाव की स्थित में चेहरे पर मुस्कान और हंसी लाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
1. एक बार एक स्कूल मे आग लग गई,
स्कूल की छुट्टी हो गई।
सब बच्चे स्कूल से घर खुशी खुशी जा रहे थे...
लेकिन एक बच्चा बड़ा दुखी होकर स्कूल से जा रहा था।
टीचर ने उसको देखा अपने पास बुलाया और पूछा -
बेटा सब बच्चे तो इतने खुश हैं, लेकिन तुम दुखी क्यों हो?
लड़का बोला आग से स्कूल ही तो जला है।
मास्टर तो सारे बच गए...
कल पार्क मे बिठाकर पढ़ाने लगेंगे...!!!
2. जीजा- क्या सालीजी जानती हो दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है?
साली- दुनिया में सिर्फ वही लोग शरीफ हैं...जिनके मोबाइल में पासवर्ड नहीं है।
साली का बात सुनकर जीजा हैरान रह गया।
3. एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में आकर पत्नी (पति से) बोली- अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति बोला- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।
4. पत्नी ने पति को तमाचा मार दिया...
पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की..?
पत्नी बोली - तुम कोई गलती करो,
उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
5. पति- पत्नी सफर कर रहे थे, तभी एक भिखारी आया...
पति अभी पर्स निकाला ही रहा था कि...
भिखारी बोला- जोड़ी सात जन्म तक बनी रहे...!
फिर क्या...
पति ने गुस्से में उसे पैसे ही नहीं दिए...!!!
6. संता ने चैलेंज किया कि वह कुतुब मीनार को
सिर पर रख कर मुंबई ले जा सकता है।
इस पर सारी मीडिया वहां पहुंच गई...!
तब संता ने मीडिया से कहा-
बस कोई कुतुब मीनार उठा के उसके सिर पर रख दे...!!!
7. एक मच्छर परेशान होकर बैठा था, तभी दूसरे मच्छर ने पूछा...क्या हुआ?
पहला मच्छर- कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा... साबुन दानी में साबुन...
ये गजब ही है कि मच्छरदानी में इंसान सो रहा है।