जोक्स

आज के मजेदार जोक्स: शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी...!

Harpreet । DHNN
1 Jan 2023 1:15 AM GMT
आज के मजेदार जोक्स: शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी...!
x
आज के मजेदार जोक्स: जोक्स और चुटकले हम सभी को हंसाते हैं और हमारी जिदंगी के तनाव को कम करते हैं। इससे हमें एक नई ऊर्जा का एहसास होता है। वर्तमान समय में हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है।

अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में कम से कम एक बार तो जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।

1. पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?

पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने

घुमा-फिराकर कहा - मुझे ऐसी चीज लेकर दो,

जिस पर मेरे सवार होते ही वो दो सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए...

शाम को ही पति ने उसे वजन करने वाला कांटा लाकर दे दिया...

अब घर में युद्ध जैसा माहौल है...

2. दुनिया में सिर्फ दो तरह के लोग ही पाए जाते हैं...

पहले दिल में धड़कने वाले और दूसरे आंखों में खटकने वाले!

3. बंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन

इंसान रईस बनता जाता है...!

घंटु- वो कैसे...?

बंटू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में

शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!

4. सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,

जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,

क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?

महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?

सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने

आपके पति को बेची है...!

5. शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने

किच-किच शुरू कर दी...!

परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,

पहले फ्रेश तो होने दो...!

पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,

तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!

6. पप्पू- यार, लड़कियों का ही अच्छा है...

शादी से पहले पापा की परी होती हैं और

शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं...!

गप्पू- और लड़के...?

पप्पू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं

और शादी के बाद बीवी से...!

7. पहला दोस्त- ओये सुन! सेकेंड ईयर का रिजल्ट आ गया क्या?

दूसरा दोस्त- हां आ गया और अब तमीज से बात कर।

पहला दोस्त- क्यों?

दूसरा दोस्त- क्योंकि अब मैं तेरा सीनियर हूं।

Next Story