जोक्स

आज के मजेदार जोक्स: गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।

Harpreet । DHNN
4 Jan 2023 2:45 AM GMT
आज के मजेदार जोक्स: गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
x
आज के मजेदार जोक्स: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है जो हम सभी को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है।

इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं और अपने दोस्तों को भी हंसा सकते हैं।

1. पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...

पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है?

पप्पू- बताते हैं...!

पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें?

पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...!

पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया!

उन्होंने जैसे ही बैग को खोला... हवलदार बोला-

साहब इसमें तो बतासे हैं!

पुलिसवाला (पप्पू से) - इसमें बतासे हैं तो

इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था?

पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था ती इतमें बताते हैं बताते हैं!

ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश...

2. पति- डॉक्टर ने चाय फीकी पीने को कहा है...

पत्नी- अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी, लड्डू खा कर पी लेना, फीकी लगेगी.... !

पति बेहोश..

3. गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।

लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!

गुरु जी- कैसे...?

लड़का- हैंडपंप से...!

4. पति (पत्नी से)- सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे.... मानना पड़ेगा...!

पत्नी (खुशी और गर्व के साथ)- वो तो है... पर किस बात पर?

पति- शरीर में इतनी 'शुगर' है,

पर मजाल है कभी जुबान पर आने दी हो...!

5. एक दोस्त शायरी सुना रहा था...

उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...!

दूसरा दोस्त- वाह वाह... वाह वाह....

पहला दोस्त- उनकी गली से गुजरा, तो चौबारा नजर आया...

उनकी मां ने देखा तो बोली- हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया...!

6. सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,

जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं...

क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?

महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?

सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने

आपके पति को बेची है...!

7. पड़ोसन को लगातार ताकने पर पत्नी बोली-

सुनो जी... खूबसूरत तो मैं भी हूं...

चाहो तो सामने वाले से पूछ लो...!

पति बेहोश...!

Next Story