
आज के मजेदार जोक्स: पप्पू-अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?

हंसने मुस्कुराने से मानसिक तनाव भी दूर होता है। इसलिए लोगों को हंसने की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए बेहद मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह मजेदार सिलसिला
1. टीचर - क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
संता- क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब
किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
संता की बात सुनकर टीचर हैरान रह गई।
मास्टर जी एक होटल में ख़ाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
वेटर ने पूछा: मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी: भइया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।
2. गर्लफ्रेंड खुश होकर- जानू, सुनो ना मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया...
बॉयफ्रेंड- अरे वाह, कौन सी कंपनी का??
गर्लफ्रेंड- लावारिस!!!
बॉफ्रेंड- अरे लड़की वो लावारिस नही LAVA IRIS है....
गर्लफ्रेंड की बात सुनकर बॉयफ्रेंड बेहोश हो गया।
3. सोनू पत्नी से- सुनती हो, अगर तुम्हारे बाल इसी रफ्तार से झड़ते रहे, तो मैं तुमको तलाक दे दूंगा।
पत्नी- हे भगवान, मैं पागल अब तक इनको बचाने की कोशिश कर रही थी।
4. लड़का - आई लव यू डियर, लड़की - तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का - अरे...पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए, मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल.
लड़के की बात सुनकर लड़की हैरान रह गई।
5. मौंटी- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है.
पोपलू- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो.
मौंटी- क्यों?
पोपलू- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है.
6. लड़की का एक्सीडेंट हो गया।
डॉक्टर - आपके पैर खराब हो गए हैं।
लड़की - क्या ये सही नहीं होंगे?
डॉक्टर - नहीं इनको काटना पड़ेगा।
लड़की - ओह! नो अब मैं क्या करूंगी?
डॉक्टर - धीरज रखिए... ईश्वर सब ठीक करेगा।
लड़की - अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है. दरअसल,
मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है और उस दुकान पर लिखा था- "बिका माल वापस नहीं होगा"।
7. पप्पू-अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
गप्पू- चुपचाप खुजाकर सो जाना चाहिए... क्योंकि
आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लेंगे।