
आज के मजेदार जोक्स: संता अपनी गर्भवती बीवी को अस्पताल ले गया और नर्स से बोला...

हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों को भी बड़ी भूमिका होती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
1. सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
2. संता- अपना नंबर बताओ?
लड़की- सॉरी मेरा बॉयफ्रेंड है.
संता- बेटा रोल नंबर बताओ, रोल नंबर।
3. पिता- बेटा छोड़ दे ये फेसबुक,
ये तुझे रोटी नहीं देने वाली...
लड़का- पर पापा, मुझे तो रोटी नहीं, रोटी बनाने वाली चाहिए...!!
4. पप्पू- डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा...?
डॉक्टर- 50 हजार
पप्पू- अगर प्लास्टिक हम दें तो...
डॉक्टर (गुस्से से)- तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना,
मुफ्त में हो जाएगा...!
5. संता अपनी गर्भवती बीवी को अस्पताल ले गया और नर्स से बोला...
अगर लड़का हो तो कहना कि टमाटर हुआ है...और अगर लड़की हो तो कहना प्याज हुई है..!
इत्तेफाक से लड़का और लड़की दोनों जुड़वा हो जाते हैं…
नर्स कन्फ्यूजन में बाहर आई और बोली…सर बधाई हो.. 'सलाद' हुआ है..!
6. पति- मेरी लॉटरी लग जाये तो क्या करोगी...?
पत्नी- आधा पैसा लेकर हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी...!
पति- 100 रुपये की लगी है, ये ले 50 और निकल जा...!
7. मास्टर जी - 'संगठन में शक्ति है' का उदाहरण दो...!
पप्पू - सर जेब में एक सिगरेट रखें तो मुड़-तुड़ जाती है
पर यदि पूरा पैकेट रखें तो कड़क ही रहती है...!
फिर मास्टर जी ने पप्पू को तोड़-मरोड़ के कूटा..