जोक्स

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो, शर्ट एक जगह थोड़ी सी जल गई

Harpreet । DHNN
20 Jan 2023 2:15 PM GMT
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो, शर्ट एक जगह थोड़ी सी जल गई
x
आज के मजेदार जोक्स: आज कल की व्यस्त लाइफ में स्वस्थ रहना एक चुनौती है। अगर वर्तमान समय में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है।

अगर आपको हंसने का समय नहीं मिल पाता है, तो दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ हंसी मजाक कर हंस सकते हैं। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। आप नीचे दिए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

1. सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,

जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,

क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?

महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?

सेल्समैन - मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने

आपके पति को बेची है...!

2. शादी से पहले होने वाली बीवी का मैसेज आया...

'मेरी शादी कहीं और पक्की हो गई है, हमारी शादी नहीं हो सकती।

लड़का टेंशन में आ गया...

तुरंत दूसरा मैसेज आया - सॉरी गलती से आपको सेंड हो गया।

लड़का फिर टेंशन में आ गया...!

3. पप्पू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन इंसान रईस बनता जाता है...!

गप्पू- वो कैसे...?

पप्पू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में

शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!

4. संता- यार, लड़कियों का ही अच्छा है...शादी से पहले पापा की परी होती हैं और

शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं...!

बंता- और लड़के...?

संता- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से...!

5. संता- यार, लड़कियों का ही अच्छा है...शादी से पहले पापा की परी होती हैं और

शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं...!

बंता- और लड़के...?

संता- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से...!

6. पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो, शर्ट एक जगह थोड़ी सी जल गई

पति- कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है।

पत्नी- मुझे मालूम था, इसलिए उस शर्ट का उतना कपड़ा काटकर, मैने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया।

7. लड़की ने घबराकर मायके फोन किया...

लड़की- मां, मेरी रात में उनसे लड़ाई हो गई...!

मां- कोई बात नहीं बेटी, पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती है...!

लड़की- अरे वो सब तो ठीक है, लेकिन अब ये बताओ कि

लाश का क्या करना है...?

यह सुनकर मां ही हो गई बेहोश...

Next Story