लाइफ़स्टाइल

बिना केमिकल लगाए अपने बाल करे रंगीन, चुकंदर से मिला इलाज

Ganga
17 March 2023 8:15 PM GMT
बिना केमिकल लगाए अपने बाल करे रंगीन, चुकंदर से मिला इलाज
x
हम सभी जानते हैं बीटालेन्स का स्रोत चुकंदर को माना जाता है। इसका उपयोग बालों में करने से हम उसके रंग में परिवर्तन देख सकते हैं।

आजकल के लोगों में समय से पहले सफेद बालों की समस्याएं बढ़ गई हैं। जिससे काफी सारे लोग परेशान रहने लगे हैं। अपने बालों को कलर करने के लिए कई तरह के केमिकल वाले डाई का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जिससे बालों के जड़े कमजोर होती हैं। इन सब से बचने के लिए एक नेचुरल इलाज आज हम आपको बताने वाले हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आप के बाल कलरफुल दिखे और इसके लिए आपको कोई केमिकल का इस्तेमाल ना करना पड़े।

आप जैसे लोगों के लिए ये खबर आज लेकर हम आए हैं। इन केमिकल से भरे रंगों से लोग बचने के लिए अपने बालों पर मेहंदी लगाते हैं। अगर अपने बालों को आप अलग रंग प्रदान करना चाहते हैं तो इसके लिए एक नेचुरल इलाज है।

चुकंदर से हम बालों को बरगंडी कलर का रुप प्रदान कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है इसकी की आपके बालों को कोई भी नुकसान नहीं है और ना ही इससे आपके बालों की जड़े कमजोर होंगी।

जैसा कि हम सभी जानते हैं बीटालेन्स का स्रोत चुकंदर को माना जाता है। इसका उपयोग बालों में करने से हम उसके रंग में परिवर्तन देख सकते हैं। आपको जानकारी दे दे कि इसके रंगत का प्रभाव आपके वर्तमान बालों के कलर पर भी निर्भर करता है।

चुकंदर का करें उपयोग बालों को रंगीन बनाने के लिए :

तीन तरीकों से कर सकते हैं ये प्रयोग

पहला तरीका

चुकंदर से अपने बालों को बरगंडी कलर करने के लिए आपको तीन सामग्रियां जुटानी होगी। सबसे पहले आपको चुकंदर का जूस निकालना होगा। उसके पश्चात एक चम्मच कद्दूकस किया अदरक को उसमें मिलाना होगा।

चुकंदर और कद्दूकस अदरक के मिश्रण में दो चम्मच जैतून के तेल को मिलाएं। एक बर्तन में इन तीनों चीजों के मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद इसको अपने बालों की जड़ों में और ऊपरी हिस्सों में अच्छे से लगाए।

बालों में इन तीनों के मिश्रण को दो घंटे तक लगाने के बाद छोड़ दे। फिर अपने बालों को शैंपू से धो लें।

दूसरा तरीका

इस दूसरे तरीके को अपनाने के लिए आपको चुकंदर और नारियल तेल की जरूरत होगी। इस तरीके को अपनाने के लिए आपको सबसे पहले एक चुकंदर को लेकर उसका जूस निकालना होगा।

उसके बाद जूस में दो से तीन चम्मच नारियल तेल को मिलाएं। इन दोनों के मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और उसके एक-दो घंटे बाद गुनगुने पानी से बालों को साफ कर ले।

तीसरा तरीका

इस तीसरे तरीके को अपनाने के लिए आप हेयर मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। इस तरीके में भी हमें तीन सामग्रियों की जरूरत होगी। इसके लिए सबसे पहले हमें एक कप चुकंदर का जूस तैयार करना होगा।

उसके बाद इस जूस में एक चम्मच मेहंदी पाउडर और एक चम्मच आंवला का पाउडर मिलाना हैं। इन तीनों के मिलाने से जो पेस्ट तैयार होगा उसे हम अपने बालों की जड़ों में अच्छे से लगा लेंगे। इसके पश्चात 2 घंटे के बाद बालों को शैंपू से धो लें।

इन तीनों में से किसी एक तरीकों को अपनाने से ही आपके बालों को आप पसंदीदा बरगंडी कलर दे पाएंगे। ये बिल्कुल ही नेचुरल होगा। इसमें किसी तरह का केमिकल का प्रयोग नहीं करना है। आपके बालों के लिए यह बेहद फायदेमंद भी साबित होगा।

Next Story