खेल

Worldcup 2023 से पहले कपिल देव ने फिर साधा विराट पर निशाना, कहा – कोहली पर अब नही है भरोसा

Ganga । DHNN
4 Jan 2023 5:30 AM GMT
Worldcup 2023 से पहले कपिल देव ने फिर साधा विराट पर निशाना, कहा – कोहली पर अब नही है भरोसा
x
2022 t20 विश्व कप भी भारत के हाथों से निकल गया जब उसे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

Cricket Worldcup 2023 : वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया की तैयारियां तेज हो गई है। बीसीसीआई BCCI ने 20 खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया है, इन्हीं खिलाड़ियों में से वर्ल्ड कप टीम बनाई जाएगी।

विश्व कप Oneday Worldcup 2023 के पहले कोई भी खिलाड़ी चोटिल ना हो इसके लिए बीसीसीआई ने यो यो टेस्ट के साथ ही डेक्सा स्कैन टेस्ट भी जरूरी कर दिया है।

पर भारत के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान कपिल देव Kapil Dev बीसीसीआई की तैयारियों से खुश नहीं है। साथ ही उन्होंने विराट कोहली Virat Kohli और रोहित शर्मा Rohit Sharma पर भी बड़ी बात कह दी है। आइए हम आपको बताते हैं पूरी खबर क्या है।

बड़े फैसले जरूरी

भारत ने अपना अंतिम विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni की कप्तानी के अंदर 2011 में जीता था। उसके बाद से अब तक भारत की झोली में कोई भी विश्वकप नहीं आया है।

2022 t20 विश्व कप भी भारत के हाथों से निकल गया जब उसे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। जिसके बाद से बीसीसीआई BCCI लगातार कड़े कदम उठा रहा है।

नए फैसले कर रहा है पर कपिल देव Kapil Dev इससे खुश नहीं है उन्होंने बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए कहा है कि, “खिलाड़ी कोच और टीम मैनेजमेंट को भी कुछ बड़े निर्णय करने पड़ेंगे।

अगर आपको विश्वकप जैसा बड़ा टूर्नामेंट जीतना है तो पर्सनल फायदे को दूर हटा कर टीम हित में सोचना होगा”

रोहित – विराट पर भरोसा नहीं

विराट कोहली Virat और रोहित शर्मा Rohit Sharma के बारे में बोलते हुए कपिल देव Kapil Dev ने कहा कि अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ विराट कोहली Virat और रोहित Rohit आपको विश्व विजेता बना देंगे तो ऐसा नहीं होगा।

कुछ टीमें ऐसी होती हैं जो केवल 1-2 खिलाड़ी के इर्द-गिर्द ही घूमती है, हमें ऐसी भारतीय टीम नहीं चाहिए, हमें कम से कम पांच छह बढ़िया खिलाड़ी तैयार करना है। कपिल देव से जब पूछा गया कि क्या आपको लगता है।

विराट कोहली Virat Kohli और रोहित शर्मा Rohit Sharma का यह आखिरी विश्वकप होगा! इस पर जवाब देते हुए पूर्व कप्तान ने कहा कि, “वे दोनों आगे भी खेल सकते हैं पर उनकी फिटनेस कितना साथ देगी यह तो भविष्य ही बताएगा। संन्यास पर फैसला उन दोनों का निजी मामला है।”

Next Story