
IPL 2023: रोहित शर्मा आईपीएल से लेंगे सन्यास! पूर्व खिलाड़ी ने नसीहत देते हुए कही बड़ी बात

T20 विश्व कप में भारत की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीम इंडिया के परफॉर्मेंस को लेकर भी टीम पर सवाल दागे जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि विश्व कप 2023 बेहद करीब है, ऐसे में रोहित शर्मा की जिम्मेदारी है कि वह भारतीय टीम के साथ रहकर टीम को विश्व कप के लिए तैयार करें। लेकिन रोहित शर्मा लगातार आराम कर रहे हैं, आखिर इतने आराम की क्या आवश्यकता है।
आपको बता दें कि इस समय भारत न्यूजीलैंड के दौरे पर है और वनडे सीरीज खेल रही है। इसमे भारत 1-0 से पीछे है, पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को करारी शिकस्त दी थी।वही दूसरा मुकाबला बारिश के चलते बिना किसी नतीजे पर पहुंचे रद्द हो गया है।
अब अगला और अंतिम मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा जिसमें भारतीय टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। वहीं न्यूजीलैंड टीम की निगाहें 2-0 से सीरीज अपने नाम करने की होगी।
मौजूदा वनडे सीरीज से भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा सहित कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस समय शिखर धवन न्यूजीलैंड में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
विराट कोहली, केएल राहुल, भुवनेश्वर कुमार भी आराम पर है। रोहित शर्मा की बात करें तो वह पिछली कुछ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहे और शिखर धवन ही कप्तानी करते हुए नजर आते हैं।
ऐसे में आकाश चोपड़ा ने एक बड़ा सवाल उठाया है। अपने यूट्यूब चैनल में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, "श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड की तीन खेल रही हैं और उनके रेगुलर कप्तान भी खेल रहे हैं।
ऐसे में भारत के कप्तान क्यों नहीं खेल रहे ?
जब सभी दूसरी टीमें विश्व कप की तैयारी कर रही है, तब भारत की टीम के बड़े खिलाड़ी आराम कर रहे हैं। यह टीम के लिए सही नहीं है। आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि "एक टीम को तैयार करने की जिम्मेदारी कप्तान की होती है।
अगर कप्तान ही वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे या न्यूजीलैंड में नहीं खेलेगा तो टीम तैयार कौन करेगा। अगर कप्तान को विश्व कप के लिए एक बेहतरीन टीम तैयार करना है और विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उन्हें टीम के साथ में रहना चाहिए।
आराम चाहिए तो IPL में लो, भारतीय टीम का बंटाधार मत करो
आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा और सीनियर खिलाड़ियों पर निशाना साधते हुए कहा कि, "अगर खिलाड़ी को लगता है कि उसका वर्क लोड ज्यादा है, और उसे आराम की जरूरत है तो वह आईपीएल में आराम ले।
आईपीएल में खिलाड़ी लगातार खेलते हैं पर आराम नहीं करते पर जब भारत के लिए खेलने की बात आती है तब बार-बार आराम की मांग करते हैं। ऐसे में टीम का संतुलन खराब होता है।
विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट खेलने के लिए सीनियर खिलाड़ी और कप्तान को साथ में रह कर टीम को बनाना पड़ता है। आकाश चोपड़ा के इस बयान के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।