खेल

IPL 2023: विराट कोहली और रोहित शर्मा लेंगे IPL से सन्यास! वर्ल्डकप को लेकर भी आया चौंकाने वाला अपडेट

Ganga । DHNN
1 Dec 2022 4:53 AM GMT
IPL 2023: विराट कोहली और रोहित शर्मा लेंगे IPL से सन्यास! वर्ल्डकप को लेकर भी आया चौंकाने वाला अपडेट
x
गले साल भारत में होने वाले 50 ओवर विश्व कप से पहले भारत को बहुत कम T20 मैच खेलने हैं। जबकि भारत का ज्यादा फोकस वनडे और टेस्ट में रहेगा

इस साल T20 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। जिसके बाद से भारतीय टीम के खिलाड़ियों के ऊपर और टीम मैनेजमेंट के ऊपर लगातार सवालों की बौछार हो रही है।

खास तौर पर कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल के ऊपर कई दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा था। आपको बता दें कि केएल राहुल और रोहित शर्मा दोनों का ही बल्ला T20 विश्व कप में खामोश रहा था।

वही रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी कई लोगों ने उन्हें लताड़ लगाई थी। इसके बावजूद भी सीनियर खिलाड़ियों को लगातार आराम दिया जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भी रोहित शर्मा, के एल राहुल,कोहली को आराम दिया गया और टीम शिखर धवन के हवाले कर दी गई।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 1-0 से हार गई। अब खबर सामने आ रही है कि बढ़ते दबाव को देखते हुए और अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर विश्व कप को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं।

रोहित- कोहली IPL से लेंगे संन्यास, देश के खातिर देंगे कुर्बानी

आपको बता दें कि अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर विश्व कप से पहले भारत को बहुत कम T20 मैच खेलने हैं। जबकि भारत का ज्यादा फोकस वनडे और टेस्ट में रहेगा। भारत इस समय अगले साल होने वाले 50 ओवर विश्वकप की ही तैयारी कर रहा है।

बहुत जल्द बीसीसीआई नए चयन समिति का भी ऐलान कर देगी। रोहित शर्मा की उम्र इस समय 35 साल है, अगले T20 वर्ल्ड कप तक उनकी उम्र 37 साल हो जाएगी, ऐसे में रोहित शर्मा का अगला T20 विश्व कप खेलना दूर की कौड़ी है।

ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को ही यह इशारा कर दिया गया है कि वह पूरा फोकस वनडे और टेस्ट में करें। आने वाले मुकाबलों में अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को ज्यादा आराम नहीं दिया जाएगा।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगले साल होने वाले विश्वकप पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली आईपीएल 2023 खेलने से मना कर सकते हैं और कुछ रिपोर्ट्स तो यह भी कहती है कि वह आईपीएल से संन्यास का ऐलान भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि वर्तमान में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान है, वही विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अहम खिलाड़ी है। कोहली आरसीबी की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके हैं।

दोनों ही खिलाड़ियों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां मुंबई इंडियंस कई बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम कर चुका है। वही आरसीबी को अभी भी पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है। ऐसे में अगर यह दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले लेते हैं।

तो यह दोनों ही खिलाड़ियों के फैंस के लिए बुरी खबर साबित होगी। हालांकि विश्वकप को ध्यान में रखते हुए इन दोनों खिलाड़ियों का आईपीएल से संन्यास लेना भारत को विश्व विजेता बनाने की दिशा में बेहतर कदम हो सकता है।

Next Story