
युवराज ने हटाई धोनी के साथ वाली तस्वीर, फैंस बोले इतनी जलन भी ठीक नहीं युवी, माही ने भी किया पलटवार

असल में 16 दिसंबर को युवराज ने फैन मेड एक वीडियो शेयर किया, जिस में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर को हटा दिया , जिसके बाद कहा जा रहा है कि धोनी और युवी के बीच में सब कुछ ठीक नहीं है। हम बताते हैं आपको पूरी खबर क्या है।
धोनी को किया कट, मच गया बवाल
युवी Yuvraj पर आरोप लगाया जा रहा है कि युवराज ने फैन मेड एक वीडियो डाउनलोड किया फिर उसके बाद में वीडियो से महेंद्र सिंह धोनी Dhoni की तस्वीरों को हटा दिया। महेंद्र सिंह धोनी तस्वीर में युवराज के साथ बाइक में बैठे हुए थे।
यह तस्वीर वीडियो के 36 से 38 सेकंड के बीच थी, धोनी की तस्वीर हटाने के चलते ही युवराज की वीडियो की लाइन 1 मिनट 8 सेकंड है जबकि ओरिजिनल वीडियो कल लेंथ 1 मिनट 10 सेकंड है।
धोनी के साथ युवराज के इस बर्ताव को देखकर सोशल मीडिया में युवराज को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। धोनी के प्रशंसक युवी पर टूट पड़े हैं और उन्हें कह रहे हैं कि क्योंकि वह धोनी की बराबरी नहीं कर पाए इसलिए दिल में धोनी के प्रति जलन रखते हैं।
एक समय से थे पक्के दोस्त
भले ही आपको धोनी Dhoni और युवराज Yuvraj के बीच में आज जंग देखने को मिल रही है, पर एक समय ऐसा भी था जब धोनी और युवी की दोस्ती के चर्चे हर जगह होते थे। मैदान और मैदान से बाहर महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह अच्छे दोस्त थे, दोनों ने मिलकर भारत को कई अहम मैच जिताए हैं।
हालांकि बाद में युवराज को लगने लगा कि उन्हें कप्तान धोनी की तरफ से सपोर्ट नहीं मिल रहा है, युवराज के पिता योगराज तो खुलकर यह बात कहते हैं कि उनके बेटे का कैरियर धोनी ने बर्बाद किया है और वे धोनी को बिल्कुल पसंद नहीं करते। युवराज सिंह ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें कोच और कप्तान से सपोर्ट मिलता तो वो और आगे जा सकते थे।
सबसे सफल कप्तान है धोनी
महेंद्र सिंह धोनी Dhoni भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। भले ही युवराज Yuvraj उन पर कुछ भी आरोप लगाए लेकिन आज भी कई ऐसे युवा खिलाड़ी है जो महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं।
विराट कोहली Virat Kohli खुद यह बात कह चुके हैं कि उनके लिए हमेशा महेंद्र सिंह धोनी ही कप्तान रहेंगे। और धोनी के समर्थन से ही वह यहां तक पहुंचे हैं।