टेक्नोलॉजी

BSNL ग्राहकों के आएं अच्छे दिन, 4G और 5G नेटवर्क होगा लॉन्च, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

Ganga
19 March 2023 5:30 AM GMT
BSNL ग्राहकों के आएं अच्छे दिन, 4G और 5G नेटवर्क होगा लॉन्च, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी
x
कंपनी परचेज ऑर्डर देने के 18-24 महीनों के अंदर महाराष्ट्र और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह सहित देशभर में 4G सर्विस शुरू करने जा रही है।

BSNL 4G Or 5G Network : भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के लाखों ग्राहक काफी लंबे समय से 4G और 5G सर्विस शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि अब जल्द ही आप यूजर्स का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। टेलीकॉम कंपनी BSNL देश में करीब एक लाख से ज्यादा साइट्स पर अपना 4G नेटवर्क शुरू करने जा रही है।

आपको बता दें कि बीएसएनल को 4G शुरू करने के लिए बोर्ड से मंजूरी भी मिल चुकी है। जिसके बाद बीएसएनएल ने अक्टूबर 2022 को 1 लाख 4जी साइट्स के लिए टेंडर निकाल दिया था।

जिसके तहत बिडिंग 23 नवंबर, 2022 को शुरू की गई थी। अब बोली का मूल्यांकन समाप्त हो गया है और इसे मंत्रियों के समूह (GoM) की मंजूरी के लिए हाजिर किया गया है।

इतने महीनों के अंदर BSNL 4G नेटवर्क होगा लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल 4G साइट्स लगाने के लिए बिड पर मंत्रियों का समूह (GoM) इसपर विचार कर रहा है।

कंपनी परचेज ऑर्डर देने के 18-24 महीनों के अंदर महाराष्ट्र और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह सहित देशभर में 4G सर्विस शुरू करने जा रही है। वहीं आईटी मंत्री अश्निनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने संसद में इस बात की जानकारी भी दी है।

BSNL 5G सर्विस लॉन्चिंग को लेकर जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने BSNL 5G सर्विस लॉन्च होने का इंतजार कर रहे लाखोंं यूजर्स के लिए भी एक बड़ी जानकारी आई है। केंद्रीय मंत्री अश्निनी वैष्णव ने बताया है कि 4G के बाद BSNL 5G सर्विसेज शुरू करने पर काम कर रही है। व

हीं देश में BSNL 5G रोल ऑउट करने के लिए सरकार की ओर से 600 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में स्पेक्ट्रम को रिजर्व रखा गया है। इस स्पेक्ट्रम के जरिये 5G सर्विस को उपलब्ध कराया जाएगा।

Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनिया अपने ग्राहकों के लिए 5G network को लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, बीएसएनएल इस रेस में काफी पीछे रह गया है।

Airtel और Jio इस समय अपने 5G नेटवर्क से दुनियाभर में धमाल मचा रहा है। जिसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों कंपनियों के प्लान महंगे जरूर होते हैं, लेकिन इसमें बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं।

इस वजह से मार्केट में इनकी काफी डिमांड भी हैं। हालांकि अभी बीएसएनएल के 4G और 5G नेटवर्क का लाभ उठाने के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा, इसके बाद आप भी इसका पूरा आनंद उठा सकेंगे।

Next Story