
गर्ल रैकेट : दूसरे राज्य से होटल में बुलाई गई थी लड़कियां, पुलिस ने किया पर्दाफाश

कुरुक्षेत्र में पुलिस ने होटल में रेड की। अनैतिक धंधे का पर्दाफाश हुआ। होटल में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक कार्य कराया जा रहा था। कुरुक्षेत्र के कृष्णा गेट थाना पुलिस ने सलारपुर रोड स्थित एक होटल में दबिश देकर अनैतिक धंधा करने आरोप में होटल संचालक व एक महिला को गिरफ्तार किया है।
दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां महिला को न्यायिक हिरासत में जेल, जबकि होटल संचालक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोप है कि संचालक होटल में अनैतिक कार्य कराता है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र को गुप्त सूचना मिली थी कि सलारपुर रोड स्थित एक होटल का संचालक करनाल निवासी सुनील कुमार बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक धंधा करता है।
अगर तुरंत रेड करके होटल में जांच की तो वहां से महिलाओं को अनैतिक धंधा करते गिरफ्तार किया जा सकता है।
सूचना पर उप पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र के नेतृत्व में कृष्णा गेट थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर, उपनिरीक्षक मलकीत सिंह, मुख्य सिपाही संजीव कुमार, महिला मुख्य सिपाही रेणु बाला, महिला सिपाही रेखा व सिपाही विकास कुमार की टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने अपने एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर कर होटल पर भेजा। जिसने होटल में पहुंचकर काउंटर पर बैठे व्यक्ति से एक हजार रुपये में सौदा तय कर लिया।
बोगस ग्राहक ने पुलिस टीम को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक की टीम ने होटल में रेड की। काउंटर पर बैठे व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम करनाल निवासी सुनील कुमार बताया।
कमरे की तलाशी लेने पर एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित होटल संचालक को गिरफ्तार किया। वहीं महिला को रात्रि के कारण वन स्टाप सेंटर में रखा गया। पुलिस ने दोनों को वीरवार को अदालत में पेश किया।