

Anjana Singh – Nirahua Romance Video : भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) में अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के लुए मशहूर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav nirhua) को चाहनेवाले करोड़ों की संख्या में मौजूद हैं।
दिनेश लाल यादव को भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं।
वैसे तो भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इस जोड़ी को लोग सबसे अधिक एक साथ देखना चाहते हैं।
लेकिन फिलहाल निरहुआ के साथ उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी और प्रेमिका आम्रपाली दुबे नहीं बल्कि अंजना सिंह (Anjana Singh) रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। निरहुआ और अंजना सिंह ने भोजपुरी के पर्दे पर खूब धमाल मचाया हुआ है।
इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्म ‘जिगर’ का एक गाना ‘जुग जुग जिया ए राजा’ (Jug Jug Jiya A Raja) एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है। गाने में अंजना सिंह नारंगी कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
निरहुआ अपनी पत्नी अंजना सिंह संग पार्क में खूब रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अंजना सिंह और निरहुआ की जोड़ी देखने लायक है। गाने में दोनों एक दूसरे की बाहों में खोएं हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने में अंजना सिंह की अदाएं आपके पसीने छुड़ा देगी। गाने की शुरुआत में निरहुआ एक्ट्रेस अंजना सिंह को माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं खूब ठुमके भी लगाते हैं।
भोजपुरी गाना ‘जुग जुग जिया ए राजा’ को कल्पना और सौरभ सम्राट ने मिलकर गाया है। जबकि गाने के बोल Manoj Matlabi ने दिया है और म्यूजिक Avinash Jha Ghunghroo के हैं।
गाने को Team Films Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। फिल्म जिगर में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अंजना सिंह, रितु सिंह, गौरव झा, रीना रानी, मनोज सिंह टाईगर , गौरी शंकर, वैभव राय, अभर राय, सुशील सिंह अहम किरदार में नजर आये हैं।