सितंबर में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्य-केतु का अद्भुत संयोग लाएगा धन लाभ

ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य गोचर का प्रभाव मानव जीवन के साथ देश-दुनिया पर भी पड़ता है। 
सितंबर में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्य-केतु का अद्भुत संयोग लाएगा धन लाभ

इस समय सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में हैं और 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य गोचर से कन्या राशि में सूर्य-केतु की युति बनेगी। कन्या राशि में केतु पहले से ही विराजमान हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कन्या राशि में सूर्य-केतु की युति करीब 18 साल बाद बन रही है।

सूर्य-केतु की युति करेगी कमाल: सूर्य को साहस, पिता व आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य और केतु की युति से ग्रहण योग भी बनेगा, जिसे ज्योतिष में शुभ नहीं माना गया है। हालांकि कुछ राशियों के लिए सूर्य-केतु की कन्या राशि में युति जीवन में चमत्कारिक बदलाव लाएगी। जानें सूर्य-केतु की युति किन राशियों के लिए लाभकारी-

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य-केतु की युति कमाल दिखाएगी। इस युति के प्रभाव से आपको लाइफ में अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे। प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ने के योग बनेंगे। करियर में नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य-केतु की युति अत्यंत लाभकारी रहने वाली है। इस युति के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेसमैन को मुनाफा होगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इस अवधि में आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

3. मेष राशि- सूर्य-केतु मिलकर मेष राशि वालों को करियर में सफलता दिलाएंगे। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफे वाला रहने वाला है। आर्थिक रूप से आप सफल होंगे।

4. धनु राशि- धनु राशि वालों पर सूर्य-केतु धन वर्षा कर सकते हैं। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। व्यापारियों को धन कमाने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

Share this story