शनि का राशि परिवर्तन: इन 3 राशियों के लिए बड़ी खुशखबरी, खुलेंगे किस्मत के ताले

ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव समय-समय पर अपनी राशि या चाल बदलकर मानव जीवन प्रभावित करते हैं। शनि की चाल का मेष से मीन राशि तक पर प्रभाव पड़ता है।
शनि का राशि परिवर्तन: इन 3 राशियों के लिए बड़ी खुशखबरी, खुलेंगे किस्मत के ताले 

अब 18 अगस्त की रात 10 बजकर 03 मिनट पर शनि देवगुरु बृहस्पति के पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय चरण से पहले पद में गोचर करेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से तीन राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। इन राशियों की धन-संपदा में वृद्धि के साथ फूटी किस्मत चमक सकती है। जानें शनि गोचर से किन राशि की चमकेगी किस्मत-

मेष राशि- शनि का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। शनि के प्रभाव से आपकी आय में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए साधन सामने आएंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है या फंसा है तो उसकी वापसी संभव है। जीवन में खुशियां लौटेंगी। व्यापार में लाभ होगा। निवेश से अच्छे रिटर्न की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मानसिक दूर होगा और सेहत पहले से बेहतर होगी।

तुला राशि- शनि का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए लाभ होगा। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऑफिस में सीनियर्स का साथ मिलेगा। बॉस आपके काम से प्रसन्न होंगे, जिससे कुछ नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। आपको अपने लक्ष्यों में सफलता हासिल होगी। इस अवधि में आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ी उपलब्धि मिल  सकती है।

मकर राशि- शनि का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वालों को सकारात्मक परिणाम देगा। शनि मकर राशि के स्वामी हैं। शनि कृपा से आपके मन की इच्छाएं पूरी होंगी। रुके हुए धन की वापसी संभव है। आय के नए-नए सोर्स बनेंगे। इस अवधि में आपको निवेश के अच्छे विकल्प मिलेंगे। नौकरी में बदलाव की चाह रखने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

Share this story