सूर्य देव का सिंह राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका गहरा प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ता है।
सूर्य देव का सिंह राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

दृक पंचांग के अनुसार, धन के दाता शुक्र 16 अगस्त 2024 को शाम 07 बजकर 53 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे और 16 सितंबर 2024 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सिंह राशि में बुध और शुक्र पहले से विराजमान हैं। इन सूर्य के साथ इन ग्रहों के संयोग होने पर 2 दुर्लभ राजयोग का निर्माण होगा। सूर्य-बुध की युति बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेगी।

वहीं,सूर्य-शुक्र मिलकर शुक्रादित्य राजयोग बनाएंगे। ज्योतिष में इन दोनों राजयोग का निर्माण बेहद शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है। धन का आवक बढ़ता है और हर क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल होती है। आइए जानते हैं सूर्य का गोचर किन राशियों के चमकाएंगे भाग्य...

मेष राशि : अगस्त माह में सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। इस दौरान आपको अचानक से आर्थिक लाभ होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। तरक्की की राह पर आने वाली बाधाएं समाप्त होगी। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिजनेस में जबरदस्त लाभ होगा।

वृषभ राशि : सूर्य गोचर वृषभ राशि वालों के जीवन में सफल होने की संभावनाएं बढ़ाएगा। इस दौरान आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के सफल होंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। इंकम में इजाफा होगा।

सिंह राशि : सूर्य गोचर से बनने वाले 2 राजयोग सिंह राशि वालों की सोई हुई किस्मत चमका सकते हैं। इस अवधि में आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन की कोई कमी नहीं रहेगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। हर क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। सभी कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि : सूर्य,बुध और शुक्र के नजदीक आने से तुला राशि वालों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी हासिल होगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। अविवाहितों के विवाह का योग बनेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ समय रहेगा।

मीन राशि : शुक्रादित्य और बुधादित्य राजयोग के निर्माण से मीन राशि वालों के जीवन में खुशियों की बहार आ जाएगी। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। आय में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।

Share this story